फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Painter killed, dead body found in house

पेंटर की हत्या, घर में पड़ा मिला शव

Wed, 07 Jul 2021 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Painter killed, dead body found in house
पेंटर का शव घर में ही पड़ा मिलने से अफरातफरी मच गई। उसके सिर पर चोट और हाथ की नसें काटने के निशान मिले हैं। चेहरा भी तेजाब से झुलसा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक की पत्नी पर हत्या का शक जताते हुए गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी नफीस (33) पुत्र शराफत रंगाई-पुताई का काम करते थे। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ मकान में रह रहे थे। बुधवार तड़के किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी कि नफीस का शव घर में पड़ा है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान, एसएसआई मनोज सिरोला पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि सिर पर चोट के निशान हैं जबकि हाथ की नसें काटने के भी निशान मिले हैं। इतना ही नहीं, चेहरा भी तेजाब से झुलसा मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि नफीस के चेहरे को तेजाब से झुलसाकर पहचान छिपाने की कोशिश की गई है। सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया है। मृतक की पत्नी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। नफीस की हत्या में उसकी भूमिका संदिग्ध लग रही है। उन्होंने बताया कि मामले में मृतक के बच्चों से भी जानकारी ली जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दो साल पहले बनाया था मकान
पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी ली तो पता चला कि नफीस ने करीब दो साल पहले नया मकान बनाया था। इसके बाद से ही वह पत्नी और बच्चों के साथ नए मकान में रह रहा था। वहीं, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नफीस की किसी से कोई रंजिश तो नहीं थी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मृतक के परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है।

--
कमरे में सो रही थी पत्नी
नफीस का शव कमरे के बाहर पड़ा था, जबकि उसकी पत्नी कमरे के अंदर सो रही थी। ऐसे में पुलिस का शक पत्नी पर ही गहरा रहा है। नफीस की हत्या हो गई और उसकी पत्नी को पता भी नहीं चल पाया, यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि हत्या में उसके साथ कोई और भी शख्स शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed