फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Overloaded tractor-trolley stuck in power line

Roorkee News: बिजली की लाइन में फंसी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली

Tue, 04 Mar 2025 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Overloaded tractor-trolley stuck in power line
गन्ने से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर की अली चौक स्थित विद्युत लाइन में फंस गई। चालक ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को रोक दिया। लाइन में फाल्ट होने की आशंका को देखते हुए मार्ग पर अवागमन को रोक दिया। लाइनों में फंसी ट्रैक्टर-ट्राॅली को बमुश्किल निकाला। गनीमत रही कि इस दौरान लाइन में कोई फाल्ट नहीं हुआ।
विज्ञापन




सुल्तानपुर क्षेत्र में गन्नों और खनन सामग्री से लदी ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे है और ओवरलोड वाहन जाम का कारण बने हुए हैं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर से होकर गन्नों से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली गुजर रही थी। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राॅली अली चौक लक्सर्र-हरिद्वार मार्ग पर पहुंची तो विद्युत लाइन में फंस गई।
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्राॅली को फंसा देख रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों का शोर सुनकर चालक ने ट्रैक्टर को रोक दिया। इससे लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर दोनों ओर जाम लग गया। इसके बाद एक ग्रामीण ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में लदे गन्नों के ऊपर चढ़कर किसी तरह विद्युत लाइन को गन्नों से निकाला। तब जाकर ट्रैक्टर ट्राली विद्युत लाइन से अलग हुई और आवागमन सुचारू हो पाया। सुल्तानपुर पुलिस का कहना है कि अली चौक पर गन्नों से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली लाइन में फंसने के कारण जाम लगने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed