फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Oven strength candidates, voters decide

प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, मतदाता करेंगे फैसला

Sat, 19 Dec 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 19 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन

लक्सर। पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपने समर्थन में मतदाताओं को वोट करने के लिए जितनी ताकत थी उतनी लगा दी, अब प्रत्याशियों का फैसला मतदाता करेंगे। सोमवार को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रविवार से मतदान केंद्रों की ओर रवाना हो जाएंगी।

विज्ञापन

शनिवार को दस दिनों चल रहा चुनाव प्रचार का शोर थम गया। भाजपा, कांग्रेस, बसपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। किसी ने रैली निकाल मतदाताओं को अपने पक्ष में आकर्षित करने का प्रयास किया तो किसी ने चुनावी सभाएं की। रविवार को उम्मीदवार बिना किसी शोर के घर-घर जाकर आखिरी बार मतदाताओं से वोट देने की अपील कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्रथम चरण में लक्सर व खानपुर में मतदान की तैयारियों को पूरा करने के लिए शनिवार को केवी इंटर कालेज में पोलिंग पार्टियों को ट्रेनिंग दी गई। लक्सर चुनाव अधिकारी मोहित चौधरी ने बताया कि लक्सर के 207 बूथों के लिए 228 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। जिसमें 21 पार्टियां रिजर्व में रहेंगीे। बताया कि प्रत्येक पार्टी में पांच-पांच कर्मी शामिल हैं। जिससे पूरे ब्लॉक में 1140 विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है। 105 अधिकारी-कर्मचारी रिजर्व में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे ब्लॉक में 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, तीन जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। शनिवार को ट्रेनिंग का काम समाप्त होने के बाद निर्वाचन आयोग ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली। रविवार को केवी इंटर कालेज से पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। इस मौके पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं सीडीओ सोनिका, लक्सर विकास खंड अधिकारी आईएस भंडारी, मनमोहन सिंह, घनश्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed