फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Outgoing village head raped the girl

शादी का झांसा देकर सिपाही ने युवती से किया दुष्कर्म

Sun, 12 Sep 2021 11:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Outgoing village head raped the girl
रुड़की। उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात सिपाही ने रुड़की की युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। शादी का दबाव बनाने पर सिपाही ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देकर इनकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब एक साल पहले फेसबुक पर यूपी पुलिस में तैनात सिपाही से उसकी जान पहचान हुई थी। सिपाही ने बताया था कि उसकी बुआ भी रुड़की में रहती हैं। दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हो गई और बातचीत होने लगी। पिछले साल दिसंबर में सिपाही ने बताया कि उसकी बुआ की बेटी की शादी है और वह रुड़की आएगा। शादी में दोनों की मुलाकात हुई तो सिपाही ने शादी का प्रस्ताव रख दिया, जिसे युवती ने स्वीकार कर लिया। आरोप है कि सिपाही उसे घुमाने के बहाने हरिद्वार ले गया और एक होटल में दुष्कर्म किया। उसने शादी का दबाव बनाया तो सिपाही ने उसे रुड़की के एक होटल में मिलने बुलाया।
विज्ञापन

साथ ही वादा किया कि वह जल्द ही शादी करेगा। आरोप है कि यहां भी सिपाही ने झांसे में लेकर दुष्कर्म किया। शादी करने का दबाव बनाने पर बहानेबाजी करने लगा। आरोप है कि अधिक दबाव बनाने पर सिपाही ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि सिपाही की नोएडा के एक थाने में तैनाती है। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर हिमांशु निवासी सिकाप सिलावर, जिला शामली, उत्तर प्रदेश के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed