फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Outgoing village head raped the girl

टोल प्लॉजा पर भाकियू का हंगामा, नारेबाजी

Sun, 12 Sep 2021 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Outgoing village head raped the girl
भगवानपुर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : ROORKEE
भगवानपुर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने दो दिन पूर्व कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता करने के मामले में टोल प्लाजा पर हंगामा किया। साथ ही टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन

रविवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भगवानपुर कस्बे के टोल प्लाजा पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि दो दिन पूर्व किसान यूनियन के कार्यकर्ता रात में देहरादून से रुड़की की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे कस्बे के टोल प्लाजा पर पहुंचे तो वहां पर तैनात दो कर्मचारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ टोल टैक्स देने की बात को लेकर अभद्रता कर की थी। दोनों ने इसकी जानकारी उन्हें दी थी। कहा कि टोल टैक्स कार्यकर्ताओं के लिए फ्री है और वे टोल टैक्स नहीं देंगे। अगर टोल प्लाजा पर किसी ने इसे लेकर अभद्रता की तो प्रदेश के किसान इकट्ठा होकर टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान प्रदेश महासचिव रवि कुमार, मंडल अध्यक्ष सोमवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष लियाकत अली, गफूर अहमद, रामपाल, देशराज सैनी, इंद्रजीत, बलबीर सिंह, बीर सिंह और जजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed