फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Outgoing village head raped the girl

ग्राम प्रधान ने नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 12 Sep 2021 10:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Outgoing village head raped the girl
भिक्कमपुर में युवती के दुष्कर्म के मामले में पुलिस चौकी में हंगामा कर रहे हिंदू संगठन के कार्यकर? - फोटो : ROORKEE
सुल्तानपुर (रुड़की)। निवर्तमान ग्राम प्रधान ने नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक युवती के साथ हरिद्वार के होटल में दुष्कर्म किया। युवती किसी तरह वहां से आई और परिजनों को जानकारी दी। घटना से भड़के परिजन और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रविवार को ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर पुलिस चौकी का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आननफानन में मुकदमा दर्ज कर प्रधान को गिरफ्तार कर लिया, तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के परिजनों के अनुसार, निवर्तमान ग्राम प्रधान उनकी बेटी को नौकरी दिलाने के बहाने दो दिन पहले हरिद्वार के एक होटल में ले गया था। आरोप है कि यहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह युवती होटल से भाग निकली और घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भिक्कमपुर पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी की जिद पर अड़ गए और हंगामा करते रहे। मामला बढ़ता देख पुलिस ने आननफानन में केस दर्ज ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता शांत हुए। उधर, कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि केस दर्ज कर निवर्तमान प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दुकानदारों ने दुकान की बंद
निवर्तमान ग्राम प्रधान के हरकत की जानकारी दुकानदारों को मिली तो उन्होंने अपनी दुकानें बंद कर दीं और पुलिस चौकी के बाहर जमा हो गए। साथ ही पुलिस से कार्रवाई की मांग करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी वह कई बार ऐसी हरकतें कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed