फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Outgoing pradhan cheated lakhs by forging signature

फर्जी हस्ताक्षर निर्वतान प्रधान ने की लाखों की धोखाधड़ी

Sun, 17 Jul 2022 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Outgoing pradhan cheated lakhs by forging signature
उपभोक्ता पेयजल एवं स्वच्छता उपसमिति के सचिव ने निवर्तमान ग्राम प्रधान पर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से लाखों रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खानपुर विकासखंड के मिर्जापुर सादात गांव निवासी पवन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव में उपभोक्ता पेयजल एवं स्वच्छता उपसमिति पंजीकृत कर समिति बनाई गई थी। इसके अध्यक्ष तत्कालीन ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह थे और उन्हें सचिव बनाया गया था। गोवर्धनपुर के एक राष्ट्रीयकृत बैंक में समिति का संयुक्त खाता खोला गया था। इसमें सरकार की ओर से विकास कार्य के लिए बजट मिलता था। बैंक की चेकबुक व समिति से संबंधित कागजात प्रधान के पास रहते थे।
विज्ञापन

प्रधान ने कभी चेकबुक पर उनके हस्ताक्षर नहीं कराए। आरोप लगाया कि प्रधान ने फर्जी हस्ताक्षर कर अलग-अलग चेक से काफी रकम निकाल ली। 31 मार्च 2021 को कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद समिति स्वत: ही निरस्त हो गई थी। प्रधान ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर नौ दिसंबर 2021 को समिति के खाते से एक लाख 28 हजार और चार लाख का चेक गोवर्धनपुर स्थित एक सीमेंट स्टोर स्वामी और दो लाख 18 हजार का चेक धर्मपुर गांव निवासी एक व्यक्ति को दिया है। आरोप है कि प्रधान से विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अरविंद रतूड़ी ने बताया कि निर्वतान ग्राम प्रधान के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed