फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Opposed the lathi charge on farmers

लाठीचार्ज पर किसानों ने खट्टर सरकार का फूंका पुतला

Tue, 31 Aug 2021 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Opposed the lathi charge on farmers
1रियाणा में किसानों पर हुए लाठी चार्ज के मामले को लेकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग ? - फोटो : ROORKEE
लक्सर/खानपुर। हरियाणा के करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए खट्टर सरकार का पुतला फूंका। साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति के नाम से एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) के राष्ट्रीय सचिव नितिन चौधरी नीलू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लक्सर-रुड़की तिराहे पर शिव चौक पर खट्टर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि खट्टर सरकार ने किसानों पर लाठीचार्ज कराकर अपना दोगलापन साबित कर दिया है। अब तक किसानों के बलबूते पर राजनीतिक पार्टियां सत्ता की कुर्सी तक पहुंच कर मनमानी कर रही थीं। अब किसान अपनी वाजिब मांग कर रहे हैं तो भाजपा किसानों पर लाठीचार्ज जैसी कायरतापूर्ण कार्रवाई कर रही है। अब समय आ गया है किसानों के बच्चे बच्चे को भी सड़क पर उतरकर अपने हकों की मांग करनी होगी। युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष प्रवेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा ने तीनों काले कानून उद्योगपतियों के फायदे के लिए ही बनाऐ हैं। इस दौरान युवा विंग के जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी, लक्सर ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र चौधरी, मोनू कुमार, महिला विंग जिलाध्यक्ष माया कश्यप, आशा देवी, पप्पू राणा, शमशाद, चौधरी वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा
खानपुर। उत्तराखंड किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने बैठक कर हरियाणा के करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि राजनीतिक दल और सरकारी मशीनरी अन्नदाताओं का गला घोटना चाहती है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को उत्तराखंड किसान मोर्चा ने खानपुर कस्बे में बैठक की। खानपुर ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने कहा कि हरियाणा के करनाल में किसानों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया है। इससे यह साबित हो गया है कि देश की अधिकांश राजनीतिक पार्टियां किसानों का भला नहीं चाहती हैं। प्रत्येक राजनीतिक दल किसानों को मोहरा बनाकर कुर्सी तो पा लेता है, लेकिन जब किसान अपनी जायज मांग करता है तो किसानों के सिर फोड़े जाते हैं। बैठक में लक्सर ब्लॉक अध्यक्ष सतवीर प्रधान, संदीप चौधरी, सतवीर कुमार, इरफान और मेहरबान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed