फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Open gym inaugurated

स्टूमेंट और बच्चों के झूले का किया उद्घाटन

Sat, 10 Jul 2021 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Open gym inaugurated
मेयर गौरव गोयल ने रामनगर स्थित केशव पार्क समिति के प्रयास से पार्क में खोले गए ओपन जिन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केशव पार्क में काफी समय से इन उपकरणों की समिति एवं क्षेत्रवासियों की ओर से मांग की जा रही थी, जिसे देखते हुए पार्क का सौंदर्यीकरण और ये सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। नगर में पार्कों के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। केशव पार्क समिति सराहनीय कार्य कर रही है। समिति की ओर से किए गए सहयोग से ही यह पार्क सुंदर और सुव्यवस्थित हो पाया है। इस अवसर पर पार्षद मंजू भारती, धर्मवीर पिंकी, केशव पार्क समिति सदस्य रमेश भटेजा, गौरव मेंदीरत्ता, पवन सचदेवा, दिलीप मेंदीरत्ता, नरेश अरोड़ा, संजीव मेंदीरत्ता, अरविंद कुमार, राजा धीमान, चंद्रकांता मौजूद रहे। वहीं, इस दौरान क्षेत्र के पार्षद पंकज सतीजा नदारत दिखे। जबकि पार्क में जिम खुलवाने के लिए उनका अहम योगदान रहा। लोगों ने मेयर से पार्षद की नामौजूदगी पर जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कुछ जवाब नहीं दिया। जबकि, क्षेत्रीय पार्षद होने के नाते उनकी मौजूदगी अनिवार्य थी। मामले में पार्षद पंकज सतीजा ने कहा कि जिम उद्घाटन की उनके पास कोई अधिकारिक सूचना नहीं थी। उन्हें कार्यक्रम में न बुलाने का कोई मलाल नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed