{"_id":"61a8df75986cc3753a14ab29","slug":"only-local-contractors-will-do-work-up-to-five-crores-roorkee-news-drn39766397","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़े के कार्य करेंगे स्थानीय ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़े के कार्य करेंगे स्थानीय ठेकेदार
विज्ञापन
मंगलौर नगर पालिका में आयोजित बोर्ड की बैठक में मौजूद अध्यक्ष, ईओ व सभासद।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका मंगलौर की ओर से कराए जाने वाले विकास कार्यों में पांच करोड़ तक के कार्य स्थानीय ठेकेदार ही करेंगे। इससे अधिक के कार्य कोई भी ठेकेदार करा सकता है। नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में इसके समेत कई प्रस्ताव पास किए गए।
बृहस्पतिवार को नगरपालिका परिषद मंगलौर की बोर्ड बैठक चेयरमैन हाजी दिलशाद अली की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सभासदों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, कस्बे में बढ़ते बंदरों और कुत्तों के प्रकोप से निजात दिलाने की मांग की। पालिका अध्यक्ष ने जल्द अभियान चलाकर कुत्तों के प्रकोप से नागरिकों को निजात दिलाने और बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सभासदों ने कस्बे में सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था को भी दुरुस्त करने की मांग की। अधिशासी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दोनों व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा बोर्ड बैठक में पांच करोड़ से कम के कार्य स्थानीय ठेकेदार को ही देने, पांच करोड़ से अधिक का कार्य ई-टेंडरिंग के जरिये देश के किसी भी ठेकेदार से कराने का प्रस्ताव पास हुआ। बोर्ड बैठक में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अजहर अली, सभासद मोहम्मद शफी, एहसान, जावेद आलम, इकरामुल हक फारुकी, अबरार खान, अंजुम, तरुण सिंघल, शबाना, गुलिस्तां कमरूनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बच्चों को लेकर बैठक में पहुंचीं महिला सभासद
वार्ड नंबर 19 मोहल्ला टोली की सभासद गुलिस्तां परवीन अपने दो बच्चों मोहम्मद अहमद (5) और आतिका (7) के साथ बोर्ड बैठक में पहुंचीं। बैठक में मौजूद अन्य सभासदों ने उनका स्वागत किया। पालिका अध्यक्ष हाजी दिलशाद अली ने कहा कि गुलिस्तां परवीन अन्य महिलाओं के लिए एक मिसाल हैं। महिलाओं को घरेलू काम के साथ ही समाजसेवा में भी आगे आना चाहिए। गुलिस्तां परवीन ने कहा कि वह सभासद होने के साथ-साथ एक घरेलू महिला भी हैं। बच्चों के देखरेख की जिम्मेदारी भी उन्हीं की है, जो वह अच्छे से निभा रही हैं।