{"_id":"57d44f114f1c1b3d3b31bb58","slug":"one-person-died-and-pelican-injured-when-bike-colided-with-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर लगी भीड़
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर क्षेत्र में लक्सर की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने सुल्तानपुर के निकट बेगम नदी के पुल पर एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे का अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर सलीम पुत्र मोसीन और कुर्बान अली पुत्र मुनसब निवासी सुल्तानपुर बाइक से लक्सर से सुल्तानपुर अपने गांव आ रहे थे। करीब 1:30 बजे दोपहर को सुल्तानपुर के निकट बेगम पुल पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार सलीम और कुर्बान अली गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी ध्वजवीर सिंह पंवार मय फोर्स मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने घायलों को उपचार के लिए 108 से अस्पताल भिजवाया। इसमें से सलीम (22) पुत्र मोसीन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि दुसरे बाइक सवार कुर्बान अली पुत्र मुनसब का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। पुलिस ट्रक और चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन