{"_id":"67194c2f4c59beda420b4d54","slug":"one-dead-six-including-two-women-injured-in-collision-between-tempo-and-car-roorkee-news-c-5-1-drn1027-532091-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: टेंपो और कार की भिड़ंत में एक की मौत, दो महिलाओं समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: टेंपो और कार की भिड़ंत में एक की मौत, दो महिलाओं समेत छह घायल
विज्ञापन
मंगलौर क्षेत्र में राजमार्ग पर कार और टेंपो की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
राजस्थान के थाना डबलाना बालापुरा निवासी तीर्थयात्री हरिद्वार गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। बुधवार तड़के सभी लोग एक कार में अपने घर लौट रहे थे। जब उनकी कार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीरपुरा के पास स्थित एक ढाबे के पास पहुंची तभी उनकी टक्कर एक विक्रम से हो गई। इससे कार में सवार चंद्र प्रकाश (35) की मौके पर ही मौत हो गई।
कार में सवार महावीर, चंदू, मुकेश निवासी टोंक राजस्थान के अलावा दो महिलाएं और चार बच्चे घायल हो गए। सभी को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है। आरोपी टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फरार टेंपो चालक की तलाश शुरू कर दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।