{"_id":"6203d2c56693e54c1e58ac13","slug":"one-arrested-with-banned-meat-roorkee-news-drn403672236","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में छापामारी कर प्रतिबंधित मांस के साथ एक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग में छापामारी कर प्रतिबंधित मांस के साथ एक दबोचा
विज्ञापन
भगवानपुर थाने में प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवंश संरक्षण स्क्वायड की टीम ने एक आम के बाग में छापा मारकर एक आरोपी को एक क्विंटल से भी अधिक प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया है। दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम को क्षेत्र के गांव सिकरोढा के पास एक आम के बाग में प्रतिबंधित पशु काटने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम प्रभारी शरद सिंह भगवानपुर थाने पहुंचे। वहां से स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आम के बाग में छापा मारा। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। उसके साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 110 किलो प्रतिबंधित मांस, कुल्हाड़ी समेत अन्य सामान बरामद किया।
एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि मौके से श्मशाद निवासी सिकरोढा को गिरफ्तार किया गया है जबकि गांव निवासी उसके दो साथी मुन्नू उर्फ मुंतजिर और सलीम मौके से फरार हो गए। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी श्मशाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।