{"_id":"67f6bb19478d329a17069922","slug":"one-arrested-with-banned-meat-roorkee-news-c-5-1-drn1027-661020-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने एक युवक को प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया है। दूसरा आरोपी मौका पाकर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसका चालान कर दिया है।
झबरेड़ा थाना पुलिस को पाड़ली गेंदा गांव में प्रतिबंधित मांस की बिक्री होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मौके पर छापा मारा। युवक के पास से 10 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पाड़ली व सफरपुर गांव के खेतों में बुधवार सुबह सुभान निवासी सफरपुर ने संरक्षित पशु को काटा था।
पाड़ली निवासी रिजवान के माध्यम से मांस की बिक्री पाड़ली गांव में कराई जा रही थी। इकबालपुर पुलिस चौकी प्रभारी नितिन बिष्ट ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रिजवान का चालान कर दिया गया है। रिजवान के माध्यम से ही मांस की सप्लाई कराई जा रही थी। बरामद मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।