फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   One arrested for smuggling banned capsules

Roorkee News: प्रतिबंधित कैप्सूल की तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2026 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 04 Oct 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
One arrested for smuggling banned capsules
216 प्रतिबंधित कैप्सूल और 19550 की नकदी बरामद
विज्ञापन

लक्सर। कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित कैप्सूल की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 216 प्रतिबंधित कैप्सूल और 19550 रुपये की नकदी बरामद की गई हैै। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस के अनुसार शनिवार रात को कोतवाली पुलिस की टीम लक्सर-रुड़की मार्ग पर गश्त पर थी। डौसनी फ्लाईओवर के समीप एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देख पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ। पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचे तो आरोपी भागने लगा। पीछा कर पकड़कर तलाशी लिए जाने पर आरोपी से 216 नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए। इसके अलावा उससे 19550 की नकदी भी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आदिल निवासी ग्राम गढ़ी संघीपुर कोतवाली लक्सर बताया। पुलिस के अनुसार, बरामद कैप्सूल आरोपी एक व्यक्ति से बेचने के लिए लेकर आया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed