फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   One and a half lakh rupees stolen from credit card, case filed on victim's complaint

Roorkee News: क्रेडिट कार्ड से डेढ़ लाख रुपये उड़ाए, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

Sun, 14 Sep 2025 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees stolen from credit card, case filed on victim's complaint

विज्ञापन
पिरान कलियर। साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति ने थाना पिरान कलियर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उसके इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड से अज्ञात व्यक्ति ने 1,49,017 रुपये की ठगी कर ली।


पिरान कलियर थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी राशिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दाे जून को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आई। कॉल उठाते ही फोन कॉल अपने आप फॉरवर्ड हो गई। जिसकी जानकारी उन्हें नहीं हो सकी। इस दौरान उसके क्रेडिट कार्ड से 1,49,017 रुपये निकल गए। जब खाते से पैसे कटने का मैसेज फोन पर आया तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उसने उसी दिन साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बावजूद अब तक न तो रुपये वापस हो पाए हैं और न ही ठग के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है। पीड़ित ने थाना पिरान कलियर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed