{"_id":"680a86e34d1eb2582b0d7814","slug":"one-accused-arrested-with-banned-capsules-roorkee-news-c-5-1-gkp1010-673228-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। कोतवाली पुलिस ने नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक दीपक चौधरी, कांस्टेबल कपिल देव और जितेंद्र नेगी के साथ पुरकाजी मार्ग पर गश्त पर थे। इस दौरान खेड़ी मार्ग की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति को देख उन्होंने रोककर उससे पूछताछ की। आरोपी की तलाशी लिए जाने पर उसके पास से 72 कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस के औषधि निरीक्षक से जानकारी करने पर बरामद हुए कैप्सूल प्रतिबंधित होने और नशे के लिए इस्तेमाल होने की जानकारी मिली। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेर सिंह निवासी ग्राम खेड़ी बताया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।