फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Omicron's confirmation stirred up Yemeni citizens

यमन नागरिक में ओमिक्रॉन की पुष्टि से मचा हड़कंप

Mon, 27 Dec 2021 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Omicron's confirmation stirred up Yemeni citizens
कोरोना संक्रमित मिले यमन नागरिक में ओमिक्रॉन की पुष्टि होने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि वर्तमान में यमन नागरिक हरिद्वार के मेला अस्पताल में भर्ती है। वहीं होटल में कार्यरत कर्मचारियों में भी इस सूचना के बाद दहशत बढ़ गई है।
विज्ञापन

बता दें कि 16 दिसंबर को तीन यमन नागरिक भगवानपुर स्थित एक फार्मा कंपनी में विजिट के लिए आए थे। यहां वे किशनपुर स्थित होमटेल होटल में ठहरे थे। होटल प्रबंधक ने उनका कोरोना टेस्ट कराया तो एक संक्रमित पाया गया। मामला स्वास्थ्य विभाग के संज्ञान में आया तो उन्होंने नागरिक का सैंपल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेज दिया था। वहीं होटल से लेकर जहां-जहां तीनों यमन नागरिक गए थे वहां पर उनके संपर्क में आए करीब 80 लोगों के सैंपल लिए गए थे। हालांकि सभी सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वहीं संक्रमित यमन नागरिक को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। होटल को भी उसी दौरान सील कर दिया गया था। सोमवार को देर शाम यमन नागरिक की जीनोम सिक्वेसिंग की रिपोर्ट में ओमिक्रॉन की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। ओमिक्रॉन का ये प्रदेश में दूसरा मामला है। वहीं इस खबर से होटल में रह रहे अधिकारियों और कर्मचारियों में भी दहशत बनी हुई है। उधर, सीएमएस डॉ संजय कंसल का कहना है कि ओमिक्रॉन का मरीज मिलने के बाद नए दिशा-निर्देश जारी होंगे। इसके लिए अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक हो रही है।
विज्ञापन

रुड़की में लंबे समय बाद मिले दो संक्रमित
रुड़की। रुड़की में लंबे समय बाद दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें महिला आईआईठी कैंपस निवासी बताई जा रही है। जबकि एक दूसरा व्यक्ति शहर से सटे एक गांव निवासी है। अलग-अलग जगह कराई गई जांच में दोनों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमएस डॉ संजय कंसल ने बताया कि दोनों को होम आईसोलेट कर दिया गया है। साथ ही उनके परिवार के सदस्यों की जांच भी की जा रही है। वहीं दोनों संक्रमितों के सैंपल जिनेटिक सिक्वेसिंग जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित सैनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed