फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Officials inspected the parking area for goods carrier vehicles

Roorkee News: अधिकारियों ने माल वाहक वाहनों के पार्किंग स्थल को देखा

Tue, 09 Dec 2025 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Officials inspected the parking area for goods carrier vehicles
कस्बे में एसडीएम एवं सीओ ने औद्योगिक क्षेत्र का मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रकों की पार्किंग बनाने के लिए आसपास भूमि देखकर रिपोर्ट डीएम को भेजी है। औद्योगिक क्षेत्र में करीब बीस साल के भीतर 400 से अधिक उद्योग स्थापित हुए। यहां भारी वाहनों की आवाजाही के लिए हर वक्त माल वाहक वाहनों की मौजूदगी बनी रहती है लेकिन वाहनों की पार्किंग नहीं है।
विज्ञापन


इससे मक्खनपुर, सिसोना, मंडावर, चौल्ली और म्हाड़ी चौक आदि गांवों के निकट हाईवे पर एवं सर्विस रोड पर जगह-जगह वाहन खड़े होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। आए दिन दुर्घटनाएं होने से जान-माल का नुकसान भी लोगों को हो रहा है। एसडीएम देवेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि कारोबारियों के साथ तीन दिन पूर्व एक बैठक की गई थी। बैठक में उद्यमियों ने माल वाहक वाहनों के लिए पार्किंग बनाने की मांग की थी। मंगलवार को सीओ सुरेन्द्र बलूनी, बीडीओ आलोक, लेखपाल रेषूराज राणा, राव नाजिम आदि ने औद्योगिक क्षेत्र के गोगा म्हाड़ी के निकट हाईवे के पास एक खाली पडी 16 बीघा भूमि का निरीक्षण किया है। लेखपाल व अन्य अधिकारियों को भूमि की नापतोल कर अतिक्रमण हटाने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




---------

टीम ने किया 20 वाहनों का चालान



एसडीएम देवेन्द्र सिंह नेगी एवं सीओ सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी के नेतृत्व में एक टीम ने हाईवे किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने करीब 20 वाहनों का चालान किया। जबकि एक वाहन सीज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed