फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Officers did not reach Tehsil Day, Joint Magistrate reprimanded

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर लगाई फटकार

Tue, 07 Dec 2021 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
Officers did not reach Tehsil Day, Joint Magistrate reprimanded
रुड़की तहसील में आयोजित तहसील दिवस पर लोगों की शिकायत सुनते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंसुल सिंह व एएस? - फोटो : ROORKEE
पुरानी तहसील में आयोजित तहसील दिवस में कुछ प्रशासनिक अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उन्हें फोन पर जमकर फटकार लगाई। इसके अलावा शिकायत सुनने के दौरान एक रिटायरकर्मी के अनायास बोलने पर गार्ड से उन्हें बाहर ले जाने को कहा।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील दिवस पर सुबह से ही फरियादियों का पहुंचना शुरू हो गया था। फरियादियों ने गेट के बाहर पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। इसके बाद 10 बजे तहसील में विभिन्न सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह के पहुंचते ही समस्याएं सुननी शुरू की गईं। कुछ लोगों की समस्याएं सुनने के बाद एएसडीएम शहर में किसी अन्य कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने देखा कि मौके पर कोई अन्य जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी नहीं था, इसपर वे भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों को फोन कर तहसील दिवस में नहीं पहुंचने के कारण पूछे। साथ ही कारण से संतुष्ट नहीं होने पर फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी अधिकारी भविष्य में तहसील दिवस से बिना जानकारी के गायब नहीं होगा। इस बीच नारसन ब्लॉक से एक रिटायर्ड कर्मचारी के कार्यक्रम के बीच में ही मंच पर बैठे अधिकारियों से बात करने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भड़क उठे। उन्होंने बात करने का कारण पूछा तो कर्मी ने व्यक्तिगत काम की बात करने का हवाला दिया। इसपर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उन्हें फटकार लगाते हुए गार्ड को बुलाकर उन्हें सभा से बाहर करवाया। इसके बाद उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। तहसील दिवस में 74 लोग समस्या लेकर पहुंचे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही अधिकारियों के सामने निस्तारण करवा दिया था।
विज्ञापन

तहसील दिवस में पहुंची 19 शिकायतें
भगवानपुर। भगवानपुर ब्लॉक परिसर में तहसील दिवस पर एसडीएम ब्रिजेश कुमार तिवारी ने ग्रामीणों की समस्या सुनीं। इस दौरान क्षेत्र के ग्राम कुंजा बहादरपुर, मानकमजरा, चुडियाला, चौल्ली शाहबुद्दीनपुर, अकबरपुर कालसो, मोहितपुर, सिकरोढा के ग्रामीण लाखन सिंह, नौशाद अली, सुरेंद्र कुमार, योगेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, राकेश कुमार, राशीद अली ने तहसील दिवस में पहुंचकर समस्याएं सुनाईं। इस दौरान पानी की निकासी कराने, कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा करने, ग्राम पंचायत की भूमि से पेड़ काटने, राशनकार्ड बनवाने और भूमि की पैमाइश कराने समेत 19 शिकायतें तहसील दिवस में पहुंची। इस दौरान तहसीलदार रेखा आर्य, नायाब तहसीलदार जसपाल सिंह राणा, बीडीओ कुसुम डोबरियाल, सचिन कुमार, त्रिभवन सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed