फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Officers and artists of Shri Ramlila committees honored

श्रीरामलीला समितियों के पदाधिकारियों एवं कलाकारों को किया सम्मानित

Mon, 18 Oct 2021 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Officers and artists of Shri Ramlila committees honored
हरिद्वार रोड स्थित संस्थान में रामलीला समिति के पदाधिकारियों एवं कलाकारों को किया गया सम्मानित? - फोटो : ROORKEE
भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सह संयोजक मुनीश सैनी की ओर से रामलीला का आयोजन करने वाली समितियों के पदाधिकारियों और कलाकारों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के जरिये जहां आपसी सौहार्द बढ़ता है, वहीं कला को भी प्रोत्साहन मिलता है। इस मौके पर धनौरी के शहीद जवान के आठ वर्षीय बेटे को उपहार और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को हरिद्वार रोड स्थित ओम बायो ग्रुप ऑफ कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुनीश सैनी ने कहा कि मानवता और समाजसेवा के भाव से ही कोरोना जैसी महामारी से देश उबर रहा है। इस बार कोरोना की चुनौतियों के बीच श्रीरामलीला का आयोजन करना सराहनीय है। इस तरह के आयोजन से आने वाली पीढ़ी देश की संस्कृति से रूबरू होती है। उन्होंने कोरोनाकाल के दौरान कॉलेज में बनाए गए कोविड केयर सेंटर के जरिये किए गए कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद ग्राम धनौरा रामलीला समिति के अध्यक्ष रमेश चंद, बाजूहेेड़ी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गोपाल कुमार, इमलीखेड़ा रामलीला समिति के अध्यक्ष राजेश सैनी, ढंढेड़ी रामलीला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, कलाकार नितिन सैनी, अभिनय प्रजापति, राकेश सैनी, पवनलाल, नीटू, मोनू प्रधान के अलावा समिति पदाधिकारी ललित कुमार, गौतम सैनी, दीपक सैनी, कन्हैया सैनी, देवा सैनी, आर्यन सैनी, अंकित सैनी, राहुल सैनी, प्रेम सैनी आदि को सम्मानित किया गया। इस दौरान धनौरी निवासी शहीद के सबसे छोटे बेटे आठ वर्षीय शौर्य सैनी को उनके जन्मदिन के उपहार के रूप में श्रीराम का स्मृति चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित सैनी, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सैनी, अंकित चौधरी और निवर्तमान प्रधान रविंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed