फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Offering Bhog to Shri Krishna by worshiping Mount Govardhan

गोवर्धन पर्वत पूजकर, श्रीकृष्ण से मांगी मन्नतें

Fri, 05 Nov 2021 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Offering Bhog to Shri Krishna by worshiping Mount Govardhan
रुड़की रामनगर स्थित राम मंदिर में आयोजित गोवर्धन पूजा में भाग लेते विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौर? - फोटो : ROORKEE
रुड़की/लक्सर। शहरी और ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को गोवर्धन पूजा धूमधाम से पूरी की गई। इस अवसर पर लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की और उनकी कृपा पाने के लिए पकवान का भोग लगाया। इसके साथ ही गाय और उसके खूंटे की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। इधर, गोवर्धन पूजा के मौके पर देहात क्षेत्र में लोगों ने गाय के गोबर से पर्वत बनाकर और वहां कृषि यंत्रों को रखकर पूजा की। पूजा में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर और देहात क्षेत्र में गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। गाय के गोबर से तैयार किए गोवर्धन प्रतिमा की पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही छप्पन भोग का प्रसाद और अन्नकूट महोत्सव का भी आयोजन किया गया। वैसे तो गोवर्धन पूजा के लिए गाय के गोबर से गोवर्धन की प्रतिमा बनाकर उसकी पूजा की जाती है, लेकिन शहरी क्षेत्र में गाय के गोबर के अभाव में लोगों ने सांकेतिक तौर पर गोवर्धन पर्वत बनाकर उसकी पूजा की। इस दौरान जहां छात्रों ने गोवर्धन पूजा में अपने पैन और पेंसिल रखकर पूूजा की, वहीं कारीगरों ने गोवर्धन पर्वत पर अपने यंत्रों को रखकर उनको पूजा। इसके साथ ही पूजा में पूरे गन्ने को रखकर भी पूजा गया। इसके लिए सुबह से नहर के पुल के पास लोगों ने गन्ने की जमकर खरीदारी की। वहीं दूसरी ओर रामनगर स्थित राम मंदिर परिसर में श्री सनातन धर्म सभा की ओर से 15 फीट की गोवर्धन प्रतिमा तैयार की गई। सुबह से ही लोगों ने गोवर्धन की पूजा-अर्चना की। मंदिर के प्रधान जगदीश मेहंदीरत्ता ने गोवर्धन पर्व की पूजा के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष समिति की ओर से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाता है। इस दौरान अन्नकूट महोत्सव भी मनाया जाता है। इसमें आसपास के श्रद्धालु भागीदारी कर प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस अवसर पर पंडित कैलाश शास्त्री और डिंपल वैद्य ने मंत्रोच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई। कार्यक्रम में विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल, अध्यक्ष संजय अरोड़ा, रत्नाकर शर्मा, पंकज सतीजा, गुलशन अनेजा, धर्मपाल मेहंदीरत्ता, लीलाधर मेहंदीरत्ता, हरीश अरोड़ा, गौरव मेहंदीरत्ता, संजय धींगड़ा, मन्नू मेहंदीरत्ता, सतीश चड्ढा, वीके गुप्ता, सतीश कालरा और हैप्पी मेहंदीरत्ता आदि लोग मौजूद रहे। वहीं लक्सर में भी गोवर्धन पूजा के लिए गन्ने, चने का साग, बेर, मूली और सिंघाड़ा की जमकर बिक्री हुई। ग्रामीण इलाकों सुल्तानपुर, खानपुर व रायसी में भी गोवर्धन पूजा की गई। ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप भारद्वाज शात्री व सुधीर शर्मा ने बताया कि अन्नकूट या गोवर्धन पूजा भगवान कृष्ण के अवतार के बाद द्वापर युग से प्रारंभ हुई। दीपावली की अगली सुबह गोवर्धन पूजा की जाती है।
विज्ञापन

आतिशबाजी से रोशन हुआ आकाश, गूंजा शोर
शहर और देहात में उत्साह के साथ मनाया गया दीपावली पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की/लक्सर। शहर, कस्बे और देहात में रोशनी का पर्व दीपावली उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर हुई आतिशबाजी से आसमान गुलाबी रोशनी से चमकता रहा और चारों ओर पटाखों का शोर गूंजता रहा। वहीं पारंपरिक तौर तरीकों से धनसंपदा की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर और कस्बे समेत पूरा ग्रामीण अंचल रंगीन आतिशबाजी व पटाखों की आवाजों से गुंजायमान रहा। लोगों ने घर और प्रतिष्ठानों में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। शाम को लोगों ने पूजा-अर्चना कर जमकर आतिशबाजी की। वहीं शहर के विभिन्न मंदिरों में भी मां लक्ष्मी की पूजा की गई। लक्सर कस्बे के शिवपुरी मंदिर, सीमली मंदिर, जगदंबा मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। घरों के साथ ही मंदिर परिसर दीयों को रोशनी से जगमगा उठे। उधर, पिरान कलियर में दरगाह साबिर पाक में भी दीपावली का जश्न मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की मुबारकबाद दी। दरगाह साबिर पाक में हिंदू-मुस्लिम दोनों धर्म के लोग आते हैं और अपनी मन्नतें मांगते हैं। बृहस्पतिवार को दीपावली के मौके पर कलियर दरगाह साबिर में भी दीये जलाए गए। दरगाह साबिर पाक के सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी ने कहा कि दरगाह में सभी धर्मों के लोग जियारत करने के लिए आते हैं। दरगाहों से भाईचारे, मोहब्बत और आपसी सौहार्द का संदेश दिया जाता है।

शिव-हनुमान मंदिर परिसर में जलाए 551 दीप
खानपुर। दीपावली के पर्व पर प्रह्लादपुर के शिव हनुमान मंदिर परिसर में गांव के युवाओं ने 551 दीप जलाए। साथ ही उन्होंने विश्व और देश के कल्याण की कामना की। मंदिर के पुजारी प्रेमानंद गिरि महाराज ने कहा कि त्योहार समाज में भाईचारा और समरसता घोलते हैं। कहा कि हमें सभी धर्मों के त्योहारों को मिलजुलकर मनाना चाहिए। इस दौरान विचित्र शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सुभाष चंद शर्मा, पूरण दत्त शर्मा, पुरोहित रविंद्र शर्मा, अर्जुन शर्मा, संदीप कुमार, गुड्डू, विशाल शर्मा, माणिक्य शर्मा, पारस शर्मा और सुमित शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed