फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Offered a chadar at the dargah and prayed for peace

Roorkee News: दरगाह पर चादर पेश कर मांगी अमन चैन की दुआ

Thu, 21 May 2026 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Offered a chadar at the dargah and prayed for peace
जेठ माह की नौचंदी जुमेरात पर दरगाह साबिर पाक समेत दरगाह इमाम साहब, किलकिली साहब, पीर गैब अली साहब और अब्दाल साहब पर जायरीनों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। दूर-दराज से पहुंचे हजारों जायरीनों ने दरगाहों पर जियारत कर चादर और फूल पेश किए। नौचंदी जुमेरात के मौके पर नजीबाबाद, सहारनपुर, बरेली, पंजाब, रामपुर, मुरादाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जायरीन पिरान कलियर पहुंचे। दरगाह साबिर पाक में जायरीनों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोगों ने अपनी मन्नतें मांगीं। भीड़ अधिक होने के कारण पीपल चौक पुल, दरगाह इमाम साहब रोड समेत कई मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं भीषण गर्मी ने भी जायरीनों की परेशानी बढ़ाई। गर्मी से राहत पाने के लिए कई जायरीनों ने गंगनहर में स्नान किया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि नौचंदी जुमेरात पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए दरगाह परिसर, पीपल चौक और अन्य संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed