फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Offensive photo of girlfriend on Facebook

प्रेमी ने फेसबुक पर प्रेमिका के डाली आपत्तिनक फोटो

Mon, 10 Feb 2020 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Offensive photo of girlfriend on Facebook
रुड़की। ब्रेकअप के बाद प्रेमी ने प्रेमिका की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डाल दी। प्रेमिका को पता चला तो उसने विरोध किया। आरोप है कि अब प्रेमी अपने दोस्तों से फोन करवा कर उसे धमकी दे रहा है। साथ ही उसके नाम से फर्जी ई-मेल बनाकर मैसेज कर रहा है। युवती ने मामले की शिकायत एसपी देहात से की है। एसपी देहात ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि करीब एक साल पूर्व उसकी रुड़की में एक युवक से मुलाकात हुई थी। युवक ने बताया था कि वह एक कंपनी में इंजीनियर है। दोनों की मुलाकात दोस्ती में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे को मोबाइल नंबर दे दिए। दोनों की बातचीत भी होने लगी। इस बीच दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों मिलने लगे। फेसबुक पर भी बातचीत होने लगी। इसी बीच युवती ने प्रेमी पर विश्वास कर फेसबुक का पासवर्ड भी बता दिया। दोनों ने एक-दूसरे की फोटो भी खींची।
विज्ञापन

इस बीच किसी बात पर विवाद हुआ और मामला ब्रेकअप तक पहुंच गया। ब्रेकअप होने पर दोनों ने बातचीत बंद कर दी। आरोप है कि इंजीनियर ने उसके साथ ली गई कुछ पर्सनल फोटो उसकी फेसबुक पर डाल दी। साथ ही वह दोस्तों से कॉल करवाकर धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं उसने युवती के नाम से फर्जी ई-मेल आईडी भी बना ली है और उससे मैसेज कर धमकी दे रहा है। युवती ने एसपी देहात एसके सिंह से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed