फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Now the team of rejuvenation will come to four in the hospital

अस्पताल में अब चार को आएगी कायाकल्प की टीम

Sat, 29 Jan 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Now the team of rejuvenation will come to four in the hospital
सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अब कायाकल्प की टीम आगामी चार फरवरी को पहुंचेगी। पहले टीम को 19 जनवरी को अस्पताल पहुंचना था।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से कायाकल्प योजना चलाई गई है। योजना के तहत देशभर के अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया जाता है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले अस्पताल को केंद्र सरकार पुरस्कृत करती है। सिविल अस्पताल कायाकल्प योजना के तहत पहले भी दो बार प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर चुका है। हर बार अस्पताल को 15 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया है। इस बार फिर से सिविल अस्पताल ने कायाकल्प योजना में प्रतिभाग करने के लिए आवेदन किया था। कायाकल्प की टीम अस्पताल में ओपीडी, वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, भोजन व्यवस्था, लेबर रूम, ट्रामा सेंटर, पैथोलॉजी लैब, आइसीयू वार्ड, ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, शौचालय, परिसर की सफाई आदि व्यवस्थाएं देखती है। इसके अलावा वार्ड में भर्ती मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी लेती है। इस बार टीम को पहले 19 जनवरी को पहुंचना था लेकिन तब यह दौरा किन्हीं कारणों से टल गया था। अब टीम ने दोबारा से आने का समय चार फरवरी को दिया है। ऐसे में अस्पताल की टीम दोबारा से सुविधाएं दुुरुस्त करने में जुट गई है। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि केंद्र की कायाकल्प की टीम चार फरवरी को आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed