{"_id":"622a10c68f9523326441b344","slug":"now-the-connections-of-defaulters-will-be-disconnected-roorkee-news-drn4060733152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बकायेदारों के कनेक्शन काट उतारे जाएंगे मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बकायेदारों के कनेक्शन काट उतारे जाएंगे मीटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जा निगम के अधिकारी अब बकाया नहीं देने वालों के कनेक्शन काटने के साथ ही उनके मीटर भी उतारकर विभाग में जमा करेंगे। साथ ही कनेक्शन काटने की कार्रवाई अब पांच हजार रुपये से ज्यादा वाले सभी बकायेदारों के खिलाफ की जाएगी। मीटर उतारने की कार्रवाई 25 हजार रुपये से ऊपर के बकायेदारों पर की जाएगी। ये आदेश ऊर्जा निगम के हरिद्वार चीफ इंजीनियर ने ईई और एसडीओ के साथ बैठक करके दिए।
ऊर्जा निगम का वित्तीय वर्ष समाप्ति के साथ ही उपभोक्ताओं से बकाया वसूली के लिए अभियान चल रहा है। इसके बाद भी ऊर्जा निगम अपने टारगेट तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसको लेकर रुड़की पहुंचे हरिद्वार चीफ इंजीनियर एसके टम्टा ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचकर सभी अधीक्षण अभियंता, एसडीओ और जेई के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से बकाया वसूली में आ रही दिक्कतों के बारे में चर्चा की। साथ ही टारगेट तक नहीं पहुंच पाने के कारणों पर भी मंथन किया। उन्होंने कहा कि अब विभाग के पास केवल 20 दिन शेष है। इस बीच विभाग को करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये का लक्ष्य हर स्थिति में प्राप्त करना है। उन्होंने अधिकारियों से बकाया वसूली के लिए की जा रही कार्रवाई को सख्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीम को निर्देशित किया कि पांच हजार रुपये से ज्यादा वाले बकायेदारों के कनेक्शन भी काटने शुरू कर दिए जाएं। जो उपभोक्ता पूरे पैसे मौके पर जमा करवाता है तो उसे सरचार्ज योजना का लाभ देकर कनेक्शन जोड़ दिया जाए। साथ ही उन्होंने 25 हजार रुपये से ज्यादा बकायेदारों के कनेक्शन काटने के साथ ही उनके मीटर भी उतारकर कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक बार जिस उपभोक्ता का मीटर जमा हो जाएगा, उसे दोबारा पूरी प्रक्रिया पूरी करने के साथ और पूरा बिल जमा करने के बाद ही लगाया जाए। यदि कोई विभाग की कार्रवाई में बाधा बनता है तो उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया जाए। बैठक में अधीक्षण अभियंता राहुल जैन, शहरी ईई नंदिता अग्रवाल, ग्रामीण ईई अमित आनंद, रामनगर ईई सिराज उसमान, भगवानपुर ईई प्रवेश कुमार, एसडीओ अंकिता सैनी, एसडीओ अरशद, एसडीओ ओमपाल, एसडीओ विरेंद्र बिष्ट, एसडीओ सजल हटवाल और जेई शेरपाल सिंह, सतीश सैनी आदि शामिल थे।