फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Now 'Pahal App' will solve the problems of home guards

Roorkee: अब होमगार्डों की समस्याओं का हल करेगा 'पहल एप', मोबाइल पर एक क्लिक में मिलेगा समाधान

Mon, 19 Dec 2022 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 19 Dec 2022 04:54 PM IST
सार

ड्यूटी के दौरान होमगार्डों को शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उनके सामने घर की कई समस्याएं भी रहती हैं। इसका असर ड्यूटी के दौरान होमगार्डों पर दिखता है। होमगार्डों की इन समस्याओं के समाधान के लिए डीजी होमगार्ड केवल खुराना की ओर से ‘पहल एप’ की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन
Now 'Pahal App' will solve the problems of home guards
मोबाइल - फोटो : istock

विस्तार

अब होमगार्डों को ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं, मानसिक समस्याओं और घर में होने वाली परेशानी का निदान ‘पहल एप’ के जरिए किया जाएगा। दून मुख्यालय से इसे लांच किया गया है। इसे सभी होमगार्ड डाउनलोड करेंगे और अपनी डाल सकेंगे। इसके बाद समस्याओं का समाधान होगा।

विज्ञापन


ड्यूटी के दौरान होमगार्डों को शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उनके सामने घर की कई समस्याएं भी रहती हैं। इसका असर ड्यूटी के दौरान होमगार्डों पर दिखता है। होमगार्डों की इन समस्याओं के समाधान के लिए डीजी होमगार्ड केवल खुराना की ओर से ‘पहल एप’ की शुरुआत की गई है। इस एप के जरिए वह अपनी मानसिक, शारीरिक और घर की कोई भी समस्या शेयर कर सकते हैं। इसके लिए होमगार्ड को अपने मोबाइल में प्ले स्टोर पर जाकर इसे डाउनलोड करना होगा। इसके बाद अपनी समस्या को डालना होगा। इसके बाद चार मनोचिकित्सकों का एक पैनल समस्याएं देखेगा और समाधान करेगा। विभागीय समस्याओं को अधिकारी सुनेंगे और उसका त्वरित समाधान करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


गुप्त रहेगी होमगार्ड की जानकारी
एप पर अपनी समस्या डालने वाले होमगार्ड के बारे में पूरी जानकारी गुप्त रहेगी। साथ ही समय-समय पर अधिकारी होमगार्ड से संपर्क करेंगे और समस्या के निदान होने या न होने की जानकारी लेंगे। इसके अलावा मनोचिकित्सक भी उनके संपर्क में लगातार रहेंगे ताकि उनकी मनोदशा की जानकारी पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला में दी गई जानकारी
पहल एप के लिए रविवार को हरिद्वार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर के सभी होमगार्डों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में दो मनोचिकित्सकों ने होमगार्डों को एप की जानकारी दी। साथ ही बताया कि वह अपनी समस्याओं को किस तरह से एप पर डाल सकते हैं। इसके बाद उनकी समस्याओं का हल किया जाएगा। छह दिसंबर को देहरादून में होमगार्ड स्थापना दिवस पर पहल एप लांच किया गया है। इस संबंध में जिले के सभी होमगार्डों को सूचित किया गया है ताकि वह एप के जरिए अपनी समस्या बता सकें। इस एप का होमगार्ड लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed