फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Now home annual examinations will be held on same date and same question papers

Roorkee News: अब एक तिथि और समान प्रश्नपत्रों पर होंगी गृह वार्षिक परीक्षाएं

Thu, 06 Mar 2025 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Now home annual examinations will be held on same date and same question papers

विज्ञापन
रुड़की। इस बार सरकारी स्कूलों में गृह वार्षिक परीक्षाएं एक समान प्रश्नपत्रों के आधार पर होंगी। साथ ही सभी स्कूलाें की परीक्षा तिथियां भी समान होंगी। ऐसा सभी स्कूलों में एक समान व्यवस्था लागू करने के लिए किया गया है। इसके लिए एससीईआरटी प्रश्नपत्र तैयार करेगी। जिसे विभाग के माध्यम से स्कूलों को भेजा जाएगा।अभी तक स्कूल स्तर पर प्रश्नपत्र तैयार कर सरकारी स्कूलों में वार्षिक गृह परीक्षाएं आयोजित कराई जाती हैं। इससे समान रूप से सभी स्कूलों में परीक्षा परिणाम का मूल्यांकन नहीं हो पाता था। स्कूलों के शिक्षक अपने-अपने हिसाब से गणित, विज्ञान, हिंदी और अंग्रेजी आदि के प्रश्नपत्र तैयार कर लेते थे। कई बार जिस स्कूल में बच्चों की स्थिति अच्छी होती थी, वहां प्रश्नपत्र कठिन होने के चलते नंबर कम आते थे। इसलिए संयुक्त रूप से सभी स्कूलों का समान मूल्यांकन नहीं हो पा रहा था। इसके चलते इस बार व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। 17 मार्च से स्कूलों गृह परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिसके चलते एससीईआरटी की ओर से सभी कक्षाओं एवं विषयों के प्रश्नपत्र तैयार किए जा रहे हैं, जो सभी स्कूलों को जारी होंगी। वहीं सभी स्कूलों के लिए एक परीक्षा की स्कीम भी जारी होगी। इस बाबत मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता का कहना है कि इससे वार्षिक गृह परीक्षाओं में एकरूपता आएगी। साथ ही गृह परीक्षाओं में किस स्कूल का प्रदर्शन अच्छा रहा। इसका भी उचित मूल्यांकन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed