{"_id":"61c9ea0d9ad71d3ff66a34d2","slug":"now-congress-mla-surrounded-the-government-for-medical-college-roorkee-news-drn400002388","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मेडिकल कॉलेज को लेकर कांग्रेस विधायक ममता ने साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मेडिकल कॉलेज को लेकर कांग्रेस विधायक ममता ने साधा निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के अपनी ही सरकार के लिए मुसीबत खड़ी करने के बाद अब भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ने भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि भाजपा सरकार भगवानपुर में घोषित मेडिकल कॉलेज की स्थापना नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री ने उन्हें विधानसभा में झूठा आश्वासन देकर धरने से उठाया था। अब जनता सरकार को जवाब देगी और 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने पर भगवानपुर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराई जाएगी।
पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज स्थापित नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए इस्तीफे की घोषणा कर डाली थी। इसके बाद मचे राजनीतिक घमासान के बीच मुख्यमंत्री समेत तमाम बड़े नेता डैमेज कंट्रोल में जुट गए थे और किसी तरह हरक सिंह रावत को मनाने में कामयाबी पाई थी। अब मेडिकल कॉलेज को लेकर भगवानपुर की विधायक ममता राकेश ने भी सरकार पर निशाना साधा है। भगवानपुर में हरीश रावत की सरकार के दौरान करीब सात साल पहले मेडिकल कॉलेज की घोषणा की गई थी। जमीन के चिह्नीकरण का काम भी शुरू हो गया था, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
उधर, पिरान कलियर से कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद भी क्षेत्र में घोषित हो चुके यूनानी मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग वर्षों से विधानसभा में उठाते रहे हैं। हरक प्रकरण के बाद अब दोनों ही विधायक फिर से सरकार पर हमलावर हो गए हैं। भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा है कि विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने और कलियर विधायक ने कॉलेज की मांग को लेकर धरना दिया था। तब सीएम पुष्कर धामी ने उन्हें आश्वासन देकर धरने से उठाया था, लेकिन अब वे इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि सीएम और प्रदेश सरकार के वादे झूठे हैं। अगले विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार बनेगी तो भगवानपुर में मेडिकल कॉलेज स्थापित कराया जाएगा। वहीं, कलियर विधायक फुरकान अहमद ने भी सरकार पर कलियर विधानसभा की उपेक्षा करने और वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
भाजपा को मिले मतों का तो सम्मान करो : ममता
विधायक ममता राकेश ने यहां तक कहा कि भगवानपुर सीट पर पिछले चुनाव में भाजपा को जनता ने साढ़े बयालीस हजार वोट दिए थे। ऐसे में भाजपा सरकार को कम से कम अपने मतदाताओं का तो सम्मान करना ही चाहिए था। उन्होंने कहा कि दिवंगत सुरेंद्र राकेश सदन में सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथी थे। उन्हीं के सामने सुरेंद्र राकेश ने यह घोषणा कराई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उनके क्षेत्र की सभी बड़ी योजनाओं की फाइलों को दफन कर दिया है। भगवानपुर में सीएम की घोषणा के अंतर्गत ड्रेनेज प्लान, ट्रांसपोर्ट नगर की घोषणा, बहबलपुर में डिग्री कॉलेज समेत तमाम योजनाएं लटकी हैं।