{"_id":"66fafdac86d9c4c3dc0d8d54","slug":"notice-to-12-csc-centers-for-not-posting-rate-list-roorkee-news-c-5-1-drn1027-514657-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रेट लिस्ट चस्पा नहीं करने पर 12 सीएससी केंद्रों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रेट लिस्ट चस्पा नहीं करने पर 12 सीएससी केंद्रों को नोटिस
विज्ञापन
सीएससी केंद्रों पर लगातार मनमाने रेट वसूले जाने की शिकायत पर सीएससी उत्तराखंड के नए स्टेट हेड ने जिला प्रबंधक के साथ केंद्रों का औचक निरीक्षण किया तो कई खामियां मिलीं। कड़े निर्देशों के बावजूद केंद्र पर बैनर और रेट लिस्ट चस्पा नहीं करने पर उन्होंने 12 केंद्र संचालकों को नोटिस जारी किया है।
इस समय हरिद्वार जिले में 1900 से अधिक सीएससी केंद्र संचालित हो रहे हैं। इन केंद्रों पर अक्सर संचालकों द्वारा मनमाने रेट वसूले जाने की शिकायतें मिलती रहती हैं। कुछ समय पहले मनमाने रेट वसूले जाने पर रोक लगाने के लिए सीएससी जिला प्रबंधक ने सभी केंद्र संचालकों को अपने केंद्रों पर रेटलिस्ट और योजनाओं का बैनर लगाने के निर्देश दिए थे। रेट लिस्ट और बैनर नहीं लगाए जाने की शिकायत राज्य तक भी पहुंची।
इस पर सीएससी उत्तराखंड के नए स्टेट हेड अर्नब चक्रवर्ती ने क्षेत्र के 25 से अधिक केंद्रों का किया औचक निरीक्षण किया। उन्हाेंने पाया कि बहुत से केंद्रों पर बैनर और रेट लिस्ट चस्पा नहीं थे। कई जगह ग्राहकों से तय शुल्क से ज्यादा पैसे वसूले जाने की शिकायत भी सामने आई। इसपर उन्होंने 12 केंद्र संचालकों को नोटिस जारी किया। उन्होंने सीएससी संचालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। इसपर संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर उन्होंने लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
बिना अनुमति किया जा रहा था आधार कार्ड का काम
निरीक्षण के दौरान कुछ केंद्र ऐसे थे, जहां पर आधार कार्ड में नाम, पता, फोन नंबर आदि का संशोधन और अपडेट करने का काम किया जा रहा था। अधिकारियों ने इन केंद्र संचालकों से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। साथ ही आधार कार्डों में संशोधन के बदले तय शुल्क से ज्यादा पैसे वसूले जा रहे थे। इस दौरान पता किया तो मालूम हुआ कि इन्हें आधार कार्डों में संशोधन करने का अधिकार नहीं है। इसपर उन्होंने केंद्र संचालकों को फटकार लगाई। साथ ही दोबारा ऐसी शिकायत मिलने पर उनका लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी भी दी।