फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   No party has workers like BJP: Pasi

भाजपा जैसा कार्यकर्ता किसी राजनैतिक दल के पास नहीं: पासी

Sun, 17 Oct 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
No party has workers like BJP: Pasi
रुड़की नगर निगम सभागार में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मंचासीन नैनीताल के पूर्व सांसद एव? - फोटो : ROORKEE
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में नैनीताल के पूर्व सांसद एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बलराज पासी ने कहा कि भाजपा जैसे कार्यकर्ता और सांगठनिक ढांचा अन्य किसी भी राजनीतिक दल के पास नहीं है। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम प्राप्त कर रहा है।
विज्ञापन

रविवार को नगर निगम में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बलराज पासी ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी पर जिस प्रकार नियंत्रण किया है, उससे विश्व के मुकाबले भारत में कम से कम नुकसान हुआ है। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के अध्यक्ष और पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने कहा कि समाज का प्रबुद्ध वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हरिद्वार लोकसभा संयोजक ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में 60 से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। रुड़की विधानसभा प्रभारी एवं हरिद्वार के पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि रुड़की में भाजपा बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। भाजपा का प्रत्याशी कोई भी हो, कार्यकर्ता कमल के फूल को आगे रखकर चुनाव लड़ते हैं और जीतते हैं।
विज्ञापन

रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड शीघ्र ही देश के अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित होगा। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक और पॉलिसी रिसर्च विभाग के प्रदेश सह संयोजक डॉ. अनिल शर्मा, अभिषेक चंद्रा, प्रवीण सिंधु, चंद्रप्रकाश अग्रवाल एडवोकेट, बृजमोहन सैनी, आदेश गुप्ता, आदेश सैनी, सावित्री मंगला, शोभाराम प्रजापति, जेपी शर्मा, पवन तोमर, ललित मोहन अग्रवाल, पार्षद विवेक चौधरी, अनूप राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed