{"_id":"637d214dd8f0fc59825c3147","slug":"no-link-sent-no-call-received-two-lakhs-were-lost-from-the-account-roorkee-news-drn428914875","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: न कोई लिंक भेजा न आई कॉल, खाते से उड़ाए दो लाख, अलग-अलग खातों में ट्रांसफर हुई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: न कोई लिंक भेजा न आई कॉल, खाते से उड़ाए दो लाख, अलग-अलग खातों में ट्रांसफर हुई रकम
Thu, 24 Nov 2022 12:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 12:43 AM IST
सार
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रेमनगर गली नंबर एक निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने अपना क्रेडिट कार्ड बनवा रखा है।
विज्ञापन
फ्रॉड
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
न कोई लिंक भेजा न आई कॉल, खाते से उड़ गए दो लाख साइबर ठगों ने न कोई लिंक भेजा और न ही कोई कॉल की इसके बाद भी एक व्यक्ति के खाते से दो लाख रुपये उड़ गए। पीड़ित ने बैंक पहुंचकर जांच कराई तो पता चला कि अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रेमनगर गली नंबर एक निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने अपना क्रेडिट कार्ड बनवा रखा है। क्रेडिट कार्ड का वह कभी-कभी इस्तेमाल करते हैं। 14 नवंबर को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें बताया गया कि उनके खाते से दो लाख आठ हजार 900 रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
खाते से एक साथ इतनी बड़ी रकम निकाले जाने का मैसेज देखकर उनके होश उड़ गए। वह आननफानन बैंक पहुंचे और अपने खाते की पूरी डिटेल निकलवाई। वहां पता चला कि अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर की गई है।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि उनके पास न ही किसी की कॉल आई है और न ही कोई लिंक आया है। बावजूद इसके उनके खाते से रकम निकाल ली गई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।