{"_id":"61b0c9d9f5cd4d0edd008e54","slug":"nhm-personnel-traveled-to-haridwar-roorkee-news-drn3982086112","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम के कर्मियों किया हरिद्वार कूच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम के कर्मियों किया हरिद्वार कूच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और आउटसोर्स के तहत तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्यबहिष्कार के दूसरे दिन हरिद्वार कूच किया। जिला अस्पताल में एकत्र होकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के हरिद्वार जाने से अस्पताल का कामकाज प्रभावित हुआ है। वहीं आज से अस्पताल में सभी आपात सेवाएं भी ठप हो जाएंगी।
सिविल अस्पताल में इस समय एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन के बैनर तले एनएचएम और आउटसोर्स से जुड़े करीब 30 कर्मचारी तैनात हैं। ये कर्मचारी लंबे समय से हरियाणा की तरह वेतन देने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर पहले भी कर्मचारी प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन हर बार आश्वासन दिया गया। इससे खफा कर्मचारियों ने संगठन के आह्वान पर मंगलवार को सिविल अस्पताल परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया था। हालांकि इस दौरान अस्पताल में आपात सेवाएं लैब और सैंपल लेने जैसे काम जारी रहे।
दूसरे दिन बुधवार को अस्पताल के सभी एनएचएम कर्मचारियों ने संगठन के आह्वान पर हरिद्वार कूच किया। वहां उन्होंने जिला अस्पताल में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष रोशनी नौटियाल ने बताया कि उनके कार्य बहिष्कार के दौरान अब तक सभी आपात सेवाओं को प्रभावित नहीं होने दिया गया था लेकिन अब संगठन के आह्वान पर कर्मचारी आज से आपात सेवाएं जैसे लैब में सैंपल लेने और ब्लड बैंक के महत्वपूर्ण कार्य भी बंद कर दिए जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। उन्होंने कहा कि अब मांग पूरी होने पर ही उनका आंदोलन रुकेगा। इस मौके पर संजय कुमार, प्रदीप जोशी, कुलवीर सिंह कैंतुरा, मुन्नी राणा, देवेश्वरी, प्रदीप सिंह नेगी, नीतू बिष्ट, रेनू सैनी, प्रीति डंगवाल, यशवंत सिंह, जगजीवन राम, विनोद सिंह आदि मौजूद थे।