फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Negotiations failed, sanitation workers adamant on strike

मेयर की वार्ता विफल, हड़ताल पर अड़े सफाई कर्मचारी

Sat, 24 Jul 2021 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Negotiations failed, sanitation workers adamant on strike
रुड़की। अपनी मांगों को लेकर पिछले छह दिनों से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से मेयर गौरव गोयल ने वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने की अपील की, लेकिन कर्मचारियों मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल खत्म करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर पिछले छह दिन से हड़ताल पर बैठे हैं। इसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। शनिवार को मेयर गौरव गोयल कई पार्षदों के साथ पड़ाव में धरने पर बैठे कर्मचारियों से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होेंनें सफाई कर्मचारियों से वार्ता कर हड़ताल खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को तत्काल निराकरण के लिए उन्होंने एवं संगठन के पदाधिकारियों ने शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के समक्ष रखा है। इस पर शहरी विकास मंत्री का सकारात्मक जवाब मिला है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी। कर्मचारियों की समस्याओं का हल जल्द से जल्द निकालने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि कई दिनों से हड़ताल होने के कारण नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नगर हित को ध्यान में रखते हुए सफाई कर्मचारियों को हड़ताल खत्म करनी चाहिए। इस पर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने से साफ इनकार कर दिया। इस दौरान जेपी शर्मा, पार्षद शक्ति राणा, वीरेंद्र गुप्ता, आशीष अग्रवाल, अजय प्रधान, मनोज कुमार, संजय कश्यप, धीरज उर्फ डिंपल, रमेश जोशी, पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा और विजय रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने जिपं सदस्य को दिया ज्ञापन
भगवानपुर। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जिला पंचायत सदस्य को ज्ञापन दिया। सफाई कर्मचारी रविंद्र तलवार, सुनीता देवी, सोनू, रजत कुमार, आकाश, मैनपाल, अमित कुमार, शुभम, सविता और करण सिंह ने शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि व जिला पंचायत सदस्य सुबोध राकेश को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांगें पूरा करवाने की मांग की गई। साथ ही कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस पर सुबोध राकेश ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed