फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   NCC Cadets witnessed the Commandant's Parade

एनसीसी कैडेटों ने देखी पासिंग आउट परेड

Thu, 09 Jun 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
NCC Cadets witnessed the Commandant's Parade
एनसीसी कैडेटस ने देखी कमांडेंट परेड
विज्ञापन

नगर के विभिन्न कॉलेजों के एनसीसी कैडेटों ने देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पहुंचकर कमांडेंट परेड को देखा और भारतीय सेना में भर्ती होकर अधिकारी बनने तक के सफर को समझा।
बृहस्पतिवार को 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी रुड़की के कार्यवाहक कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल भरत छेत्री के निर्देशन में बीएसएम पीजी कॉलेज, केएल डीएवी पीजी कॉलेज और सेंट ऐनंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी कैडेट देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी पहुंचे। कमांडेंट परेड देखकर कैडेटों में जोश भर गया।
विज्ञापन

वाहिनी के मीडिया प्रभारी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी कैप्टन अजय कौशिक ने बताया कि वाहिनी के कुल 55 एनसीसी कैडेटस ने परेड देखी। इसके अलावा उन्होंने सैन्य ऑफिसर्स द्वारा सलामी शस्त्र, जनरल सैल्यूट और उत्तम ड्रील के साथ साथ मार्च पास्ट देखा। उन्होंने भारतीय सेना में भर्ती होने से लेकर अधिकारी बनने तक के रोमांचित सफर को भी जाना। इस अवसर पर वाहिनी के कार्यालय अधीक्षक ट्रेनिंग रवि कपूर, सेंट ऐनन्स स्कूल की प्रधानाचार्या ऐलिस जोसफ, केयरटेकर दीपा तोमर, नायक महेश, बीएचएम सतेंद्र, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार संजय सामल, एसयूओ रोहित, भावना, दीपांशु भारती, शिवांश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed