फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Naughty young men ransacked the store, two injured

शरारती युवकों ने दुकान में की तोड़फोड़, दो घायल

Tue, 28 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की Updated Tue, 28 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Naughty young men ransacked the store, two injured
दुकान - फोटो : अमर उजाला

रुड़की। दुर्गा चौक के पास एक दुकान पर बाइक सवार एक दर्जन से अधिक युवकों ने हमला बोल दिया। दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। साथ ही दुकानदार और उसके भाई को मारपीट कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। सभी युवकों के हाथों में डंडे और हॉकी आदि थी।  पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। दुकान में तोडफ़ोड़ को रविवार रात में हुई मारपीट से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने रात में ही दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक पक्ष ने सोमवार तड़के कोतवाली गंगनहर में हंगामा भी काटा और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन

कोतवाली गंगनहर अंतर्गत दुर्गा चौक स्थित एक हेयर कटिंग की दुकान पर दोपहर करीब 12 बजे अचानक ही दर्जनभर से अधिक बाइक सवार युवक  पहुंचे। युवकों ने बाइकों से उतरते ही दुकान में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। दुकान के शीशे और सामान तोड़ दिया। दुकान स्वामी आमिर और उसके भाई आसिफ ने जब इस बात का विरोध किया तो युवकों ने हॉकी और डंडों से पिटाई की। दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट करने के बाद सभी हमलावर बाइकों से फरार हो गए। अचानक युवकों के इस हमले को देखकर आसपास भगदड़ मच गई। कोई कुछ भी नहीं समझ पाया। तुरंत ही आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी  देवराज शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को पाल नर्सिंग होम में उपचार के लिए ले जाया गया।  सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह भी मौके पर पहुंचे। मामला दो समुदाय के युवकों से जुड़ा होने की वजह से तनाव बना हुआ है। जिसके चलते मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है ताकि कोई असामाजिक तत्व  इसे संाप्रदायिक रुप न दे दे। कोतवाली गंगनहर के कार्यवाह प्रभारी देवराज शर्मा का कहना है कि दुकान स्वामी की ओर से तहरीर दी जा रही है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लोग इस घटना को रविवार रात को विश्वकर्मा चौक के समीप युवकों के  दो गुटों के बीच हुई मारपीट से जोड़कर भी देख रहे है।
विज्ञापन


 गिरफ्तारी के लिए कोतवाली का घेराव
रुड़की। पुरानी तहसील स्थित विश्वकर्मा चौक पर रविवार रात को युवकों के दो गुटों में हुए संघर्ष के मामले में सोमवार सुबह एक पक्ष के लोगों ने गंगनहर कोतवाली पहुुंच कर घेराव किया । यसे लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। गिरफ्तारी न होने की स्थिति मेें सडक़ों पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली पुलिस ने रविवार रात को ही इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया था। मारपीट में पुरानी तहसील निवासी प्रशांत राणा गंभीर रुप से घायल हो गया था जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। विवाद को लेकर रविवार रात को अस्पताल में भी युवकों ने जमकर हंगामा काटा और गिरफ्तारी की मांग की थी।  पुलिस ने प्रशांत राणा पक्ष की ओर से रात को ही साजिद, तनवीर, आजम, शारुख, तहसीन, राजा दिलदार, बिलोरी आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अल्तमस की ओर से प्रशांत, अंकुश, रुपेश, विराट त्यागी, मोंटू, ईशांत और विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार सुबह प्रशांत पक्ष की ओर से दर्जनों लोग कोतवाली रुड़की पहुंचे। उन्होंने प्रशांत के साथ मारपीट करने वाले युवकों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का विरोध किया। इसको लेकर पुलिस की साथ लोगों की तीखी नोकझोंक भी हुई। सीओ रुड़की स्वप्न किशोर ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही दोषियों को किसी भी स्थिति में न बख्शे जाने की बात कही। तब जाकर लोग शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed