फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Narsan border dominated chaos on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर नारसन बॉर्डर पर रहा अव्यवस्थाओं का बोलबाला

Fri, 15 Jan 2021 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Narsan border dominated chaos on Makar Sankranti
भगवानपुर क्षेत्र के मंडावर चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : ROORKEE
मकर संक्रांति स्नान पर्व पर हरिद्वार में प्रवेश के मुख्य पड़ाव नारसन बॉर्डर पर श्रद्धालुओं को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। कोरोना टेस्ट और वाहनों के पंजीकरण के लिए श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में लगना पड़ा। संसाधनों की कमी के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ी। कुंभ के दौरान भी भारी संख्या में श्रद्धालु इसी बॉर्डर से होकर हरिद्वार में प्रवेश करेंगे। ऐसे में प्रशासन को यहां व्यवस्थाएं और पुख्ता करने की जरूरत है।
विज्ञापन

इन दिनों कुंभ में व्यवस्थाओं के लिए बैठकों का दौर जारी है। कुंभ से पहले पुलिस-प्रशासन के लिए बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति का स्नान पर्व लिटमस टेस्ट की तरह था। इसके लिए व्यवस्थाओं में सुधार के दावे किए जा रहे थे, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह नारसन बॉर्डर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी तो सारे इंतजाम धरे रह गए। पंजीकरण खिड़की पर कर्मचारियों की हीलाहवाली के चलते श्रद्धालुओं के वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यात्रियों को करीब एक घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। वहीं, कोरोना टेस्ट के लिए बनाए गए बूथों पर भी श्रद्धालुओं को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। यहां हजारों यात्रियों के मुकाबले बूथों की संख्या मात्र दो थी, जिसके चलते यात्रियों को घंटों तक टेस्ट और जांच रिपोर्ट के लिए इंतजार करना पड़ा। हरियाणा निवासी अमित, मेरठ निवासी परविंदर और पानीपत निवासी सुनील व मुकेश आदि श्रद्धालुओं ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

--
पुलिस-प्रशासन अपनी ओर से पूरा इंतजाम कर रहा है। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। मकर संक्रांति पर बॉर्डर पर भीड़ अधिक होने के कारण थोड़ी असुविधा जरूर हुई है, लेकिन कुंभ के लिए इंतजाम बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसके सिंह, एसपी देहात
--
2320 के एंटीजन टेस्ट, एक कोरोना पॉजिटिव
नारसन/खानपुर। नारसन बॉर्डर पर श्रद्धालुओं के कोरोना टेस्ट के लिए दो बूथ बनाए गए थे। दोनों बूथों पर 2120 श्रद्धालुओं के एंटीजन टेस्ट किए गए। इसमें से हरियाणा निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहां के सीएमओ को जानकारी देकर श्रद्धालु की कार बॉर्डर से लौटा दी गई। नारसन सीएचसी के चिकित्साधीक्षक विवेक तिवारी ने बताया कि श्रद्धालु का नाम, पता और मोबाइल नंबर नोट कर वापस भेज दिया गया। उधर, खानपुर में खानपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को बॉर्डर पर लगभग 200 लोगों की एंटीजन जांच हुई और एक हजार लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है। लक्सर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने निरीक्षण कर व्यवस्था पर संतोष जताया।
--
900 वाहनों का पंजीकरण
मकर संक्रांति के मद्देनजर बाहरी वाहनों के पंजीकरण के लिए नारसन बॉर्डर पर छह काउंटर बनाए गए थे। इन काउंटरों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ने लगी। पंजीकरण कराने के लिए वाहन चालकों में आपाधापी मची रही। इस दौरान बाहर से आने वाले 900 वाहनों का पंजीकरण किया गया जबकि करीब 12 हजार से अधिक यात्रियों ने बॉर्डर से जिले की सीमा में प्रवेश किया।

--
सीमा पर पुलिस रही मुस्तैद
नारसन बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग और पंजीकरण कराने के लिए पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस बाहर से आने वाले सभी वाहनों को रोकती रही। इस बीच कई श्रद्धालुओं से हल्की नोकझोंक भी हुई। सुबह से ही पुलिस वाहनों की चेकिंग करती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed