फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Nadeem was shot with his friend's illegal pistol, Mobin was implicated

Roorkee News: साथी की अवैध पिस्तौल से लगी थी नदीम को गोली, मोबिन को फंसाया था

Fri, 18 Oct 2024 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Nadeem was shot with his friend's illegal pistol, Mobin was implicated
I
विज्ञापन

II-दोस्त और खुद को बचाने के लिए अपने दुश्मन पर लगाया था गोली मारने का आरोप
I
I

I
I-घायल के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया मामले का खुलासा
I
I-नौ अक्तूबर को नदीम को सालियर के पास गोली मारने का मामला
I
I
I
Iनदीम को उसके दुश्मन मोबिन ने नहीं बल्कि उसके खास दोस्त की पिस्तौल से गोली लगी थी। पुलिस ने उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि खुद को बचाने के लिए दुश्मन को फंसा रहे थे। इसके लिए उन्होंने झूठी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने उनके पास से पिस्तौल और तमंचा बरामद किया है।
I
I
I
Iरुड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस के मुताबिक नौ अक्तूबर की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि सालियर गांव के पास बाइक सवार नदीम निवासी पुहाना को बाइक सवार चार लोगों ने गोली मार दी है। नदीम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने छानबीन की तो उसके पुहाना निवासी दोस्त शावेज ने बताया कि घटना के दौरान वह नदीम के पीछे बाइक पर पीछे बैठा था। पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने जब नदीम को गोली मारी तो वह डर के मारे बाइक से कूद गया और वहां से भाग गया था। पुलिस को उसकी कहानी पर शक था। पुलिस ने जब नदीम की बाइक की जांच की तो उस पर कहीं भी खून के छींटें नहीं मिले।
विज्ञापन

I
Iइसके बाद पुलिस ने फोन लोकेशन के जरिये इनका रूट चिह्नित किया। इसके बाद पुलिस ने शावेज और समीर निवासी शाहपुर, भगवानपुर को गिरफ्तार कर लिया। समीर नाई का काम करता है और नदीम का रिश्तेदार है। पुलिस को इन्होंने बताया कि नदीम ने पिस्तौल् लेकर समीर को बुलाया था। कब्रिस्तान के पास पिस्तौल देखते समय समीर के हाथ से गलती से गोली चल गई थी। इसके बाद समीर को उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में खुद को बचाने और रामपुर निवासी माेबिन को फंसाने के लिए झूठी कहानी पुलिस को सुना दी। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर पिस्तौल और तमंचा बरामद कर लियल्है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iमोबिन समेत रामपुर के अन्य युवकों से था विवाद
I
Iगंगनहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि नदीम का रामपुर गांव निवासी कुछ युवकों से विवाद चल रहा था। इनमें से एक युवक मोबिन था। नदीम को गोली लगने के बाद पुलिस ने छानबीन की तो शावेज ने पुलिस को बताया था कि उसने मोबिन को गोली चलाते देखा था। शावेज और समीर ने खुद को बचाने के लिए नदीम के दुश्मन मोबिन का नाम पुलिस को बताया था। ऐसे में वह मोबिन को फंसाकर खुद बचना चाहते थे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article