{"_id":"611ac3d28ebc3e42c27c46b5","slug":"muzaffarnagar-on-5th-maharally-in-roorkee-on-6th-september-roorkee-news-drn3876437150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच को मुजफ्फरनगर, छह सितंबर को रुड़की में महारैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच को मुजफ्फरनगर, छह सितंबर को रुड़की में महारैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन रोड़ गुट के पदाधिकारियों ने बैठक कर पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर और छह सितंबर को रुड़की में प्रस्तावित महारैली को लेकर मंथन किया। साथ ही किसानों से बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने का आह्वान किया। कहा कि किसानों की महारैली का उद्देश्य उन पर थोपे जा रहे कृषि कानूनों का विरोध करना है।
सोमवार को आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पद्म सिंह रोड़ ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में महारैली का आयोजन किया जा रहा है। छह सितंबर को रुड़की में महारैली निकाली जाएगी। इन रैलियों के माध्यम से किसानों पर थोपे जा रहे कृषि कानून का विरोध करेंगे। किसान आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार कानून वापस नहीं लेती। जल्द ही विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। ऐसे में किसान सरकार के खिलाफ वोट देंगे। उन्होंने कहा कि छह सितंबर को रुड़की में होने वाली रैली में आसपास के करीब 100 ट्रैक्टर शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष नाजिम अली ने कहा कि वे बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर लाएंगे। किसानों के खाने की व्यवस्था उनकी ओर से की जाएगी। साथ ही मुजफ्फरनगर में होने वाली रैली में भी बड़ी संख्या में किसान हिस्सा लेंगे।