फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Municipal corporation seal after coroner's arrival in corona positive

निगमकर्मी के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद नगर निगम सील

Fri, 07 Aug 2020 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation seal after coroner's arrival in corona positive
ठेकेदार के बाद अब नगर निगम कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद नगर निगम में प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। नगर आयुक्त ने निगम के मेन गेट को अग्रिम आदेशों तक सील करा दिया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग शनिवार को नगर निगम में कोरोना जांच के लिए कैंप लगाएगा। इस बाबत सीएमएस डॉ. संजय कंसल से वार्ता हुई है।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव पाए गए निगमकर्मी निगम की कोविड रेस्क्यू टीम में शामिल थे। पांच दिन से बुुखार की शिकायत के कारण ऑफिस भी नहीं आ रहे थे। उन्होंने शुक्रवार को कोरोना टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने इस जानकारी के बाद नगर निगम को पाबंद करा दिया है। अब निगम में किसी के भी पहुंचने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशों के अनुसार नगर निगम शहर में सैनिटाइजेशन का काम पहले की तरह जारी रखेगा। उन्होंने बताया कि निगम में आठ अन्य कर्मियों ने भी जांच कराई है, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन

ठेकेदार के संक्रमित होने से टेंडर प्रक्रिया प्रभावित
नगर निगम में रजिस्टर्ड ठेकेदार के कोरोना पाजिटिव होने और उसके संपर्क में कई अन्य ठेकेदारों के आने के बाद नगर आयुक्त करीब छह करोड़ के टेंडरों की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है। अब 76 कार्यों के टेंडरों की बिक्री 19 अगस्त तक की जा सकेगी। साथ ही 20 से 22 अगस्त तक टेंडर खोले जाएंगे। ऐसे में निर्माण कार्यों में पूर्व में निर्धारित की गई तिथि के सापेक्ष करीब दस दिन का विलंब होगा। गौरतलब है कि नगर निगम के एक ठेकेदार की कोरोना रिपार्ट पॉजिटिव आई है। यह ठेकेदार पिछले सप्ताह एक होटल में आयोजित ठेकेदारों की बैठक में शामिल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई कारोबारी की पत्नी की कोरोना से दून में मौत
कोरोना पीड़ित देहरादून में भर्ती एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन प्रशासन की अनुमति लेकर देहरादून के लिए रवाना हो गए। नगर के एक मिठाई कारोबारी की 60 वर्षीय पत्नी की कुछ दिन पहले तबीयत खराब हुई थी। 31 जुलाई को महिला को देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती कराया। यहां अस्पताल प्रबंधन ने महिला को भर्ती करने से पहले कोरोना की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद महिला को कोरोना वार्ड में भर्ती कर उपचार चल रहा था। शुक्रवार सुबह महिला की उचपार के दौरान मौत हो गई। उधर, कोरोना से लक्सर में महिला की मौत का पहला मामला होने पर लोगों में दहशत है। लक्सर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा का कहना है कि दून अस्पताल में महिला की कोरोन से मौत का मामला उनकी जानकारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed