{"_id":"6731121a608bee0f658a5d359da05521","slug":"municipal-board-worker-boycott-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका कर्मियों ने किया कार्यबहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका कर्मियों ने किया कार्यबहिष्कार
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
Updated Sat, 20 Feb 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका सभासद की ओर से लिपिक के साथ की गई अभद्रता से नाराज पालिका कर्मियों ने शनिवार को दूसरे दिन भी कार्यबहिष्कार कर सफाई व्यवस्था ठप रखी। इससे जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इस दौरान समझौते के प्रयास भी विफल साबित हुए।
विज्ञापन
शुक्रवार को नगर पालिका के लिपिक असमत जावेद के साथ एक सभासद ने किसी काम को करने से मना करने पर गाली गलौच व अभद्रता कर दी थी। इसके बाद पालिका के कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर दिया था। शनिवर को भी कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार जारी रहा। कर्मियों ने पुराने पालिका कार्यालय में धरना दिया।
विज्ञापन
सफाई न होने से कस्बे में जगह-जगह गंदगी फैली रही। कर्मचारी यूनियन के महामंत्री शमशाद अंसारी ने कहा कि आए दिन सभासद कर्मचारियों से अभद्रता करते हैं। साथ ही गलत कार्य के लिए दबाव डालते हैं। कर्मचारियों के मना करने पर उनसे गाली गलौच की जाती है। यह रवैया अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बीच कुछ पालिका सभासदों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों का कहना था कि सभासद की ओर से माफी मांगने के बाद कार्यबहिष्कार समाप्त किया जाएगा। मौके पर असमत जावेद, हनीफ, तारिक खान, मुर्सलीन, संदीप, सरोज, कमलदीप, शमां, शबनम, रियासत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन