फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   MP Nishank reviews election campaign campaign

सांसद निशंक ने की चुनाव प्रचार अभियान की समीक्षा

Sat, 12 Feb 2022 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
MP Nishank reviews election campaign campaign
लक्सर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशं? - फोटो : ROORKEE
सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने लक्सर पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार अभियान की समीक्षा की। उन्होंने देहात क्षेत्र में प्रचार के लिए जा रही टीम के सदस्यों से वार्ता कर मतदाताओं के रुझान की जानकारी ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को लक्सर पहुंचे रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आतंकियों को जनरल बिपिन रावत ने सर्जिकल स्ट्राइक से जवाब दिया था। विरोधी कहते थे कि कश्मीर से 370 धारा हटाने पर खून खराबा हो जाएगा लेकिन जो 60 वर्षों तक देश पर राज करने वाली सरकार नहीं कर पाई उसे पांच साल के अंदर भाजपा सरकार ने कर दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के उत्सव में सभी लोगों को एकजुट होकर डबल इंजन की सरकार के प्रत्याशी संजय गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाना चाहिए। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता ने वोट की अपील की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अंबरीश गर्ग, शोभाराम प्रजापति, जितेंद्र चौधरी, राजेश गुप्ता, महेंद्र धीमान, निपेंद्र चौधरी, मास्टर अरविंद अग्रवाल, लेखराज चौधरी, सविता चौधरी, जसवीर बसेड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed