फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Motivational award given to 350 students

आरसीई के वार्षिक समारोह में 350 छात्रों को दिया गया मोटिवेशनल अवार्ड

Wed, 13 Apr 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Motivational award given to 350 students
बाजूहेड़ी स्थित कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की में सांस्कृतिक वार्षिक समारोह उत्कर्ष -2022 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांधा। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के 350 छात्रों के अलावा शिक्षकों को मोटिवेशनल अवार्ड के रूप में नकद धनराशि प्रदान की गई।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी, विधायक प्रदीप बत्रा, कॉलेज के चेयरमैन सीए एसके गुप्ता, नीरू गुप्ता, नमन बंसल, नितिका बंसल, महानिदेशक डा. रमा भार्गव ने किया। महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी ने छात्रों को कठिन परिश्रम और लगन से लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। विधायक प्रदीप बत्रा ने रुड़की कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में बंपर प्लेसमेंट होने पर छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। महानिदेशक डॉ. रमा भार्गव ने संस्था की सत्र 2021-22 की उपलब्धियां गिनाईं। डिप्टी डायरेक्टर डॉ. आदेश आर्य ने उत्कर्ष 2022 में अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा. तृप्ति खटाना, रजिस्ट्रार सुमित चौहान, प्रो. अभिनव भटनागर, अमरजीत सैनी, तुषार पुंडीर, डा. यशवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed