{"_id":"6484741d80a75be139085134","slug":"mother-and-son-attacked-when-stopped-from-taking-drugs-roorkee-news-c-37-1-sdrn1034-3649-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नशा करने से रोका तो मां-बेटे पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नशा करने से रोका तो मां-बेटे पर किया हमला
विज्ञापन
शोर मचाने पर हमलावर धमकी देकर हुए फरार
शुक्रवार रात घर के बाहर नशा कर रहे थे युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की।
एक घर के बाहर युवकों को नशा करने से रोकना मां-बेटे को भारी पड़ गया। युवकों ने दोनाें पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मच्छी मोहल्ला निवासी अनस ने पुलिस को तहरीर देेकर बताया कि वह शुक्रवार की रात अपने घर के अंदर बैठा था। इस बीच घर के बाहर कुछ युवक आए और बैठकर नशा करने लगे। आरोप लगाया कि युवक आपस में गाली गलौज भी कर रहे थे। गाली गलौज सुनकर वह घर से बाहर आया और युवकाें को नशा करने से रोका। विरोध करने पर युवकों ने हमला कर दिया। इस बीच किसी ने उसकी नाक पर लोहे जैसी चीज से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर उसकी मां शमीम बानो भी घर से बाहर आ गई। उसने बेटे को बचाने का प्रयास किया तो युवकों ने उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। वहीं, परिजनों ने घायलों को अस्पताल ले जाकर उपचार दिलाया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।