{"_id":"5d3de8858ebc3e6ca8682f47","slug":"mobile-robbery-arrested-from-passenger-roorkee-news-drn314501581","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री से मोबाइल लूट का आरोपी धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री से मोबाइल लूट का आरोपी धरा
विज्ञापन
रुड़की जीआरपी ने यात्री से मोबाइल लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने लूटे गए मोबाइल समेत दो अन्य मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
रुड़की रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात मेहराज, निवासी डौसनी, थाना मूसरी जिला गाजियाबाद से एक बदमाश ने मोबाइल लूट लिया था। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। पीड़ित ने जीआरपी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। जीआरपी ने केस दर्ज कर लिया था और आरोपी की तलाश कर रही थी।
शनिवार को सूचना मिली कि मोबाइल लूट में शामिल बदमाश तेलीवाला रेलवे फाटक के पास खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। टीम में जीआरपी चौकी प्रभारी अमित कुमार के साथ महेंद्र, कुलदीप और वीरेंद्र शामिल थे। चौकी प्रभारी के मुताबिक आरोपी की पहचान आरिफ पुत्र सलीम निवासी ग्राम पाड़ली गुर्जर रुड़की के रूप में हुई है। आरोपी ने शुक्रवार को उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री से भी मोबाइल लूट की थी। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।