फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   MLA did not reach the camp, furious officials

शिविर में अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर विधायक भड़के

Tue, 12 Apr 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
MLA did not reach the camp, furious officials
लक्सर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : ROORKEE
बसपा विधायक शहजाद खान ने कहा कि लक्सर विधानसभा क्षेत्र में समस्याओं को लेकर उन्होंने चुनाव लड़ा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उन्हें काम चाहिए। राशन कार्ड की समस्याओं को लेकर उन्होंने विधानसभा में आवाज उठाने की बात कही।
विज्ञापन

लक्सर खंड विकास कार्यालय परिसर में मंगलवार को विधायक शहजाद खान की ओर से जन समस्याओं के निराकरण के लिए लक्सर में बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया था। दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों ने पेंशन योजना के लिए फार्म भरे। इस दौरान आठ दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र भी बांटे गए। शिविर में मौजूद विधायक शहजाद खान ने कई अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर कड़ी नाराजगी जताई। खंड विकास अधिकारी रमेश चंद नेगी ने कहा कि शिविर में 87 दिव्यांगजनों ने प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। 47 दिव्यांगजनों को मौके पर ही प्रमाण पत्र दिए गए हैं। 29 आवेदन विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, किसान पेंशन आदि के लिए आवेदन आए थे जिनके फार्म भरवाकर रखवा दिए गए हैं। इस दौरान तहसीलदार रमेश नौटियाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अनिल वर्मा, खाद्य पूर्ति अधिकारी बबीता, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज द्विवेदी, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ राजीव रंजन तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed