फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   MLA Champion launched Prime Minister Anotsav Scheme in Khanpur

विधायक चैंपियन ने खानपुर मे किया प्रधानमंत्री अन्नोत्सव योजना का शुभारंभ

Mon, 11 Oct 2021 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
MLA Champion launched Prime Minister Anotsav Scheme in Khanpur
खानपुर ब्लाक सभागार में ग्रामीणों को भूस्वामित्व के कार्ड वितरित करते विधायक कुंवर प्रणव सिंह च - फोटो : ROORKEE
विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने सोमवार को खानपुर ब्लॉक मुख्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री अन्नोत्सव योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत दस निर्धन महिलाओं को राशन की किट सौंपी गई। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार समाज आखिरी छोर पर खड़े हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहती है। भाजपा का उद्देश्य समाज के हर तबके के गरीब लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।
विज्ञापन

खानपुर बीडीओ पवन सैनी ने कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक प्रधानमंत्री अन्नोत्सव योजना के तहत राशन पहुंचाया जाएगा। आपूर्ति निरीक्षक ममता ग्वाड़ी ने कहा कि सभी पात्र लोगों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे पहले विधायक चैंपियन ने 30 लोगों को भू स्वामित्व के कार्ड भी वितरित किए। इस दौरान एबीडीओ जगवेंद्र राणा, एडीओ पंचायत मनीष कुमार आदि मौजूद थे। उधर, लक्सर के सेठपुर गांव स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक संजय गुपता और एसडीएम वैभव गुप्ता ने अन्नोत्सव योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान दस लोगों को राशन किट वितरित की गई। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री अन्नोत्सव योजना से गरीब लोगों को राशन मिल सकेगा। कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा। एसडीएम ने कहा कि तहसील क्षेत्र के सभी पात्र लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में देवेंद्र चौधरी, आरती, मोहित वर्मा आदि मौजूद थे। वहीं, भगवानपुर के सिकंदरपुर गांव में डीलर राव फैसल राशन की दुकान पर पीएम अन्नोत्सव योजना की किट वितरित की गई। डीलर ने बताया कि 20 लोगों को राशन किट निशुल्क दी गई। इस दौरान राव एजाज, देवेंद्र अग्रवाल, मास्टर सत्यपाल सिंह, कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed