{"_id":"65a6dbcdddb8170a5a002f34","slug":"mistake-worth-lakhs-in-flood-relief-check-accountant-suspended-roorkee-news-c-5-1-drn1030-330156-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee Crime: बाढ़ राहत राशि के चेक में लाखों का फर्जीवाड़ा, एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee Crime: बाढ़ राहत राशि के चेक में लाखों का फर्जीवाड़ा, एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल निलंबित
Wed, 17 Jan 2024 04:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:35 PM IST
सार
पिछले दिनों लक्सर तहसील क्षेत्र में बाढ़ आई थी। इसकी वजह से किसानों की फसलें नष्ट हो गई थीं। शासन के निर्देश पर एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के हल्का लेखपालों को बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे कर नियमानुसार राहत राशि के चेक बनाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
निलंबित
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाढ़ राहत राशि के चेक में फर्जीवाड़ा किए जाने और जमीन न होने के बाद भी किसानों को लाखों रुपये की राहत राशि के चेक वितरित किए जाने के मामले में एसडीएम ने कार्रवाई की है। एसडीएम ने हल्का लेखपाल को निलंबित कर दिया है। साथ ही तहसीलदार को मामले की जांच सौंपी है।I
विज्ञापन
पिछले दिनों लक्सर तहसील क्षेत्र में बाढ़ आई थी। इसकी वजह से किसानों की फसलें नष्ट हो गई थीं। शासन के निर्देश पर एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के हल्का लेखपालों को बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे कर नियमानुसार राहत राशि के चेक बनाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद हल्का लेखपालों ने चेक बनाने का कार्य शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
ढाढ़ेकी गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर बताया था कि हल्का लेखपाल ने अपात्र लोगों को बाढ़ राहत राशि के चेक वितरित किए हैं। अधिकांश ऐसे लोगों को चेक वितरित किए गए हैं जिनके नाम पर जमीन तक भी दर्ज नहीं है। साथ ही जिन किसानों के खसरा नंबर सर्वे कार्य में दर्शाए गए हैं। वह खसरा नंबर कोई बंजर भूमि तो कोई मार्ग का था। इन पर कई-कई बीघा जमीन दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
Roorkee : बाइक सवार दो बदमाशों ने सरिया कारोबारी को बनाया निशाना, आंख में मिर्ची झोंककर 9.55 लाख लूटे
ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने जांच कराई तो शिकायत सही निकली थी। जांच में पता चला था कि हल्का लेखपाल ने लाखों रुपये के गलत ढंग से चेक वितरित किए हैं। एसडीएम ने बताया कि हल्का लेखपाल को कारण बताओ नोटिस दिया गया था लेकिन हल्का-लेखपाल ने नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। इसके चलते उसे दोषी मानते हुए निलंबित करने की कार्रवाई कर दी गई है। एसडीएम ने बताया कि तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है। तहसीलदार को मामले की जांच कर जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।I