फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   missing villager's corps found in feild

लापता ग्रामीण का शव खेत में मिला

Thu, 25 Feb 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला Updated Thu, 25 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन

घर से पैठ में सामान लेने गए ग्रामीण का शव दो दिन बाद गांव के पास गन्ने के खेत से पड़ा मिला। ग्रामीण मामले को हत्या मानकर चल रहे हैं। लेकिन पुलिस का कहना है मौत का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चल पाएगा।

विज्ञापन


मुंडाखेड़ा खुर्द निवासी ईश्वरचंद (65) पुत्र आशा मंगलवार शाम अपने पौते आशीष के साथ गांव में लगनी वाली पैठ में सामान लेने आया हुआ था। ईश्वरचंद ने सामान खरीदकर कुछ देर बाद घर आने की बात कहकर आशीष को घर भेज दिया था। रातभर घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन बुधवार तक उसका कहीं सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


 बृहस्पतिवार सुबह गांव के पास शौच के लिए गए ग्रामीण नौशाद ने शहीद हसन के खेत में ईश्वरचंद के शव को पड़ा देखा। सूचना पर परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई। ईश्वरचंद के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। लेकिन उसके कान व मुंह से खून निकला हुआ था। शव देखकर ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। बहराल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ईश्वरचंद के शव के पास से उसका एक पासपोर्ट साइज फोटो बरामद हुआ है। परिजनों का कहना है मामला हादसा है या हत्या यह जांच का विषय है। एसएसआई राम कुमार जुयाल ने बताया कि ईश्वरचंद सांस का रोगी था। फिर भी मौत का पता रिपोर्ट आने के बाद चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed