{"_id":"61cc74758c7b3a077c0bfa20","slug":"missing-employees-sdm-expressed-displeasure-roorkee-news-drn4001667111","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम को नदारद मिले कर्मचारी, जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम को नदारद मिले कर्मचारी, जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति देखने के लिए एसडीएम औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के आठ कर्मचारी और नगरपालिका में अधिशासी अधिकारी नदारद मिले। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम ने रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेज दी है।
बुधवार को सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की लेटलतीफी की शिकायत पर एसडीएम वैभव गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले एसडीएम लोक निर्माण विभाग के डिविजनल कार्यालय पहुंचे। यहां उपस्थिति रजिस्टर देखा तो आठ कर्मचारी नदारद मिले। इस दौरान अधिशासी अभियंता सतवीर सिंह यादव मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारी क्षेत्र में हैं, लेकिन वह भ्रमण पंजिका में अपनी उपस्थिति नहीं दिखा सके। एसडीएम ने कार्यालय में भ्रमण पुस्तिका में हर कर्मचारी का ब्योरा दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिशासी अभियंता को गैरहाजिर कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेकर अवगत कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद एसडीएम ने नगरपालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अजय कुमार अष्टवाल नदारद मिले। कर्मचारियों ने बताया कि वह नगरपालिका अध्यक्ष अंबरीष गर्ग के कैंप कार्यालय में राजकीय काम से गए हैं। वहीं, शीतलहर के दौरान आमजन के लिए जलने वाले अलाव की लकड़ियों में गड़बड़ियां मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। एसडीएम ने बताया कि नदारद मिले अधिकारियों और कर्मचारियों की रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेज दी है।